1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मस्ट वाच
  4. हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदान खत्म, वोट डालने के लिए लाइन में नजर आईं ये हस्तियां

हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदान खत्म, वोट डालने के लिए लाइन में नजर आईं ये हस्तियां

Written By: IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 21, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Oct 21, 2019 07:42 pm IST
हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदान किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे तक महाराष्ट्र में 36 फीसदी और हरियाणा में 47 फीसदी मतदान किया जा चुका है। आइए आपको दिखाते हैं आज हरियाणा और महाराष्ट्र में किस-किस दिग्गज हस्ती ने किया वोट।
1/10 Image Source : PTI

हरियाणा और महाराष्ट्र में मतदान किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे तक महाराष्ट्र में 36 फीसदी और हरियाणा में 47 फीसदी मतदान किया जा चुका है। आइए आपको दिखाते हैं आज हरियाणा और महाराष्ट्र में किस-किस दिग्गज हस्ती ने किया वोट।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां करनाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया।
2/10 Image Source : PTI

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां करनाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया, वहीं संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान सचिन को अपने बीच देखकर अन्य वोटर काफी उत्साहित नजर आए।
3/10 Image Source : PTI

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई में अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान सचिन को अपने बीच देखकर अन्य वोटर काफी उत्साहित नजर आए।

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपनी पत्नी अवंतिका के साथ हिसार में डाला वोट। अशोक तंवर ने इस चुनाव में जेजेपी को समर्थन किया है।
4/10 Image Source : PTI

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने अपनी पत्नी अवंतिका के साथ हिसार में डाला वोट। अशोक तंवर ने इस चुनाव में जेजेपी को समर्थन किया है।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता के साथ नागपुर में डाला वोट। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
5/10 Image Source : PTI

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता के साथ नागपुर में डाला वोट। देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने अपनी पत्नी मेघना चौटाला के साथ सिरसा में किया मतदान।
6/10 Image Source : PTI

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने अपनी पत्नी मेघना चौटाला के साथ सिरसा में किया मतदान।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने भी महाराष्ट्र की अगली सरकार चुनने के लिए किया मतदान। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के पत्नियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
7/10 Image Source : PTI

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति ने भी महाराष्ट्र की अगली सरकार चुनने के लिए किया मतदान। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के पत्नियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ बांद्रा के एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में डाला वोट। इस बार महाराष्ट्र चुनाव में आदित्य ठाकरे भी किस्मत आजमा रहे हैं। आदित्य वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।
8/10 Image Source : PTI

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार के साथ बांद्रा के एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में डाला वोट। इस बार महाराष्ट्र चुनाव में आदित्य ठाकरे भी किस्मत आजमा रहे हैं। आदित्य वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा देशभर की 51 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। रामपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा नेता जयाप्रदा  ने वोट डाला।
9/10 Image Source : PTI

महाराष्ट्र और हरियाणा के अलावा देशभर की 51 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। रामपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा नेता जयाप्रदा  ने वोट डाला।

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ कुछ इस अंदाज में वोट डालने के लिए पहुंचे।
10/10 Image Source : PTI

Advertisement