अखिलेश यादव की PDA यात्रा से पहले पोस्टर वॉर, इन तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान, आप भी देखें
अखिलेश यादव की PDA यात्रा से पहले पोस्टर वॉर, इन तस्वीरों ने खींचा लोगों का ध्यान, आप भी देखें
अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा से पहले लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर पोस्टर वॉर देखने को मिला है। कहीं सपा सुप्रीमो पर सवाल उठाए गए, तो कहीं उन्हें भगवान कृष्ण और सपा नेता को सुदामा के रूप में दिखाया गया।
Published : Sep 24, 2026 12:30 pm IST, Updated : Sep 24, 2026 12:39 pm IST
1/7Image Source : India TV
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले 'पोस्टर वॉर' के केंद्र में हैं। उनके समर्थन और विरोध में लगे कई पोस्टर जमकर चर्चा बटोर रहे हैं।
2/7Image Source : Reporter Input
अखिलेश यादव की 'समाजवादी पीडीए यात्रा' के शुरू होने से पहले लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर उनके खिलाफ जमकर पोस्टर लगाए गए। इस मार्ग पर कई जगह सपा सुप्रीमो को ‘गिरगिटेश’ बताते हुए पोस्टर लगाए गए।
3/7Image Source : Reporter Input
अखिलेश यादव के खिलाफ लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर पोस्टरों की लाइन देखने को मिली। ऐसे ही एक पोस्टर में उनसे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने को लेकर सवाल पूछा गया।
4/7Image Source : Reporter Input
एक पोस्टर में लिखा था, ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार।’ इस पोस्टर के जरिए भी अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमला किया गया।
5/7Image Source : Reporter Input
एक पोस्टर में अखिलेश यादव की वैनिटी वैन पर सवाल उठाते हुए लिखा गया कि जिस सड़क पर उनकी 20 करोड़ रुपये की वैनिटी चल रही है, आखिर यह सड़क किसने बनवाई?
6/7Image Source : Reporter Input
ऐसा नहीं है कि सभी पोस्टर अखिलेश के खिलाफ ही लगे थे। एक पोस्टर ने सबका ध्यान खींचा जिसमें उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया, जबकि सपा नेता ने खुद को सुदामा बताया।
7/7Image Source : Reporter Input
कुछ दिन पहले लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगा एक ऐसा पोस्टर सामने आया था जिसमें भगवान हनुमान को अखिलेश यादव को 2027 के चुनावों के लिए आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया था।