1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. Photos: श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों का अटूट समर्पण देख गर्व करेंगे आप

Photos: श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना के जवानों का अटूट समर्पण देख गर्व करेंगे आप

Published : Apr 25, 2025 09:44 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 09:47 am IST
उत्तराखंड में 25 मई 2025 से शुरू होने वाली श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा के लिए भारतीय सेना के जवान पूरे समर्पण और उत्साह के साथ बर्फ से ढके यात्रा मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं।
1/8 Image Source : india tv
उत्तराखंड में 25 मई 2025 से शुरू होने वाली श्री हेमकुंड साहिब की पवित्र यात्रा के लिए भारतीय सेना के जवान पूरे समर्पण और उत्साह के साथ बर्फ से ढके यात्रा मार्ग को साफ करने में जुटे हुए हैं।
कठिन परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद हमारे जवान अथक परिश्रम कर रहे हैं ताकि तीर्थयात्रियों को इस पवित्र स्थल तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। यह कार्य न केवल उनकी शारीरिक दृढ़ता को दर्शाता है, बल्कि देशवासियों की सुरक्षा और उनके आस्था के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को भी उजागर करता है।
2/8 Image Source : india tv

भारतीय सेना न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा करने में दिन-रात तत्पर है, बल्कि देश के नागरिकों के कल्याण और उनकी धार्मिक यात्राओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
3/8 Image Source : india tv
भारतीय सेना न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा करने में दिन-रात तत्पर है, बल्कि देश के नागरिकों के कल्याण और उनकी धार्मिक यात्राओं को सुचारु रूप से संपन्न कराने में भी अहम भूमिका निभा रही है।
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सेना के जवान और ट्रस्ट के सेवादार मिलकर हफ्तों तक कठिन परिश्रम करते हैं। बर्फ से ढके रास्तों को साफ करना, यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाना और तीर्थयात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।
4/8 Image Source : india tv
श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सेना के जवान और ट्रस्ट के सेवादार मिलकर हफ्तों तक कठिन परिश्रम करते हैं। बर्फ से ढके रास्तों को साफ करना, यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाना और तीर्थयात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।
यह कार्य उनके अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है। चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों या अन्य चुनौतियां, हमारी सेना हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करती है ताकि तीर्थयात्री सुरक्षित और सुगम यात्रा का आनंद ले सकें।
5/8 Image Source : india tv
यह कार्य उनके अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति का प्रतीक है। चाहे प्राकृतिक आपदाएं हों या अन्य चुनौतियां, हमारी सेना हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करती है ताकि तीर्थयात्री सुरक्षित और सुगम यात्रा का आनंद ले सकें।
श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति और विश्वास का केंद्र रही है और इस यात्रा को सफल बनाने में सेना की भूमिका अनमोल है।
6/8 Image Source : india tv
श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति और विश्वास का केंद्र रही है और इस यात्रा को सफल बनाने में सेना की भूमिका अनमोल है।
हमारी सेना का यह समर्पण केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि देश के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और नागरिकों के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है। सेना के जवान ही हैं जो हर कदम पर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
7/8 Image Source : india tv
हमारी सेना का यह समर्पण केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि देश के प्रति उनकी गहरी निष्ठा और नागरिकों के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है। सेना के जवान ही हैं जो हर कदम पर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
बता दें कि श्री हेमकुंड साहिब का पवित्र यात्रा 25 मई से 10 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। (रिपोर्ट- इन्दर सिंह बिष्ट)
8/8 Image Source : india tv

Advertisement