Published : May 01, 2025 01:10 pm IST, Updated : May 01, 2025 01:17 pm IST
1/8Image Source : PTI
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने के लिए कहा है। ऐसे में कई पाकिस्तानी नागरिक अपने वतन लौटते समय भावुक हो गए।
2/8Image Source : PTI
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तल्खी बढ़ गई है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में भारत ने पड़ोसी देश से संबंध खत्म करने का फैसला लिया है। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस लौटने के लिए कहा गया है।
3/8Image Source : PTI
भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए 48 घंटे का समय दिया था, लेकिन अब तक सभी पाकिस्तानी नागरिक वापस नहीं लौटे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जो पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहते।
4/8Image Source : PTI
भारत में कई पाकिस्तानी नागरिक ऐसे भी हैं, जो अपने देश लौटना चाहते हैं, लेकिन अब तक भारत में फंसे हुए हैं और वापस नहीं जा पाए हैं। ऐसे ही लोगों के लिए भारत सरकार ने राहत भरी खबर दी है।
5/8Image Source : PTI
भारत सरकार की तरफ से शुरुआती जानकारी में कहा गया था कि एक मई से अटारी बॉर्डर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, अब सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान लौटने वाले लोगों के लिए यह बॉर्डर खुला रहेगा।
6/8Image Source : PTI
भारत और पाकिस्तान के लोग आपस में जुड़े हुए हैं और हमेशा से ही दोनों देशों के लोग आपस में वैवाहिक संबंध भी स्थापित करते रहे हैं। ऐसे में जब भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए कहा तो कई लोगों को अपना परिवार छोड़ कर जाना पड़ा।
7/8Image Source : PTI
अटारी बार्डर पर जब लोग अपने से जुदा हुए तो उनकी आंखों में आंसू थे। उन्हें नहीं पता था कि वह कब अपने रिश्तेदारों से दोबारा मिलेगें। हालांकि, एक मई को बॉर्डर खुलने से उन लोगों ने राहत की सांस ली, जो पाकिस्तान लौटना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से अब तक लौट नहीं पाए थे। ये लोग बॉर्डर खुलने से खुश नजर आए।
8/8Image Source : PTI
भारत में कई पाकिस्तानी नागरिक लंबे समय से रह रहे थे और पाकिस्तान नहीं लौटना चाहते थे। हालांकि, सरकारी आदेश के बाद इन सभी लोगों को वापस जाना पड़ेगा। अधिकतर पाकिस्तानी नागरिक वापस लौट चुके हैं। बचे हुए नागरिक वापस लौट रहे हैं।