बिहार के 3 सबसे गरीब जिलों की लिस्ट सामने आई, राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी जानिए
बिहार के 3 सबसे गरीब जिलों की लिस्ट सामने आई, राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी जानिए
Bihar Interesting Facts: बिहार सरकार की ओर से जारी किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 में बिहार के सबसे अमीर और सबसे गरीब जिलों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें बिहार की विकास दर के बारे में भी जानकारी दी गई है।
Published : Feb 03, 2026 02:50 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 02:55 pm IST
1/8Image Source : Facebook (Bihar Education dept)
बिहार भारत का एक काफी अहम राज्य है। बिहार धीरे-धीरे विकास की रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन राज्य में अब भी गरीबी कई राज्यों से ज्यादा है। ऐसे में बिहार के 3 सबसे गरीब जिलों की लिस्ट सामने आ गई है। आइए जानते हैं इनके बारे में।
2/8Image Source : India TV/PTI
बिहार सरकार ने बजट से पहले राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 जारी कर दिया है। इस सर्वेक्षण में बिहार में सबसे अमीर और सबसे गरीब जिलों, प्रति व्यक्ति आया समेत कई अन्य अहम जानकारी सामने आई है।
3/8Image Source : Bihar Tourism
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में दी गई जानकारी के मुताबिक, बिहार की प्रति व्यक्ति औसत 76,490 रुपये है। बिहार 10 प्रतिशत से अधिक की विकास दर दर्ज कर रहा है जो राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
4/8Image Source : Sheohar.nic.in
आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, बिहार का सबसे गरीब जिला शिवहर को बताया गया है। शिवहर जिले की प्रति व्यक्ति आय 18,980 रुपये बताई गई है।
5/8Image Source : Indian Rail Info
आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई जानकारी के मुताबिक, शिवहर के बाद बिहार के सबसे गरीब जिलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अररिया और तीसरे नंबर पर सीतामढ़ी है। अररिया में प्रति व्यक्ति आय 19,795 रुपये और सीतामढ़ी में प्रति व्यक्ति आय 21,448 रुपये है।
6/8Image Source : Bihar Tourism
बिहार के सबसे अमीर जिलों की बात करें तो पहले नंबर पर पटना का नाम आता है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में पटना की प्रति व्यक्ति आय 1,31,332 रुपये बताई गई है।
7/8Image Source : Indian Rail Info
बिहार के सबसे अमीर जिलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बेगूसराय है जहां प्रति व्यक्ति आय 61,566 रुपये है और तीसरे नंबर पर मुंगेर है जहां की प्रति व्यक्ति आय 54,469 रुपये है।
8/8Image Source : Bihar Tourism
बिहार में जिलों की संपन्नता का आकलन पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की खपत के साथ-साथ प्रति व्यक्ति लघु बचत के आधार पर किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में प्रति व्यक्ति आय के आधार पर राज्य के सभी 38 जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। (इनपुट: भाषा)