1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. T-20 विश्वकप जीतते ही भारत माता की जय के नारे के साथ झूमे क्रिकेट फैंस, अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाई होली-PHOTOS

T-20 विश्वकप जीतते ही भारत माता की जय के नारे के साथ झूमे क्रिकेट फैंस, अबीर-गुलाल उड़ाकर मनाई होली-PHOTOS

Published : Mar 08, 2026 11:20 pm IST,  Updated : Mar 08, 2026 11:43 pm IST
भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद इंडियन टीम के क्रिकेट फैंस जमकर नाचे और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसकी कई शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।
1/7 Image Source : PTI and Reporter Input
भारत ने रविवार को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी। टी-20 वर्ल्डकप जीतने के बाद इंडियन टीम के क्रिकेट फैंस जमकर नाचे और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसकी कई शानदार तस्वीरें सामने आई हैं।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में क्रिकेट प्रेमी हाथ में तिरंगा लेकर मैच देखते रहे, जैसे भी भारत विश्व चैंपियन बनी भारत माता की जय के नारे लगने लगे। बुलंदशहर के कई इलाकों में जश्न का माहौल हो गया। अबीर- गुलाल उड़ाकर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया।
2/7 Image Source : Reporter Input
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में क्रिकेट प्रेमी हाथ में तिरंगा लेकर मैच देखते रहे, जैसे भी भारत विश्व चैंपियन बनी भारत माता की जय के नारे लगने लगे। बुलंदशहर के कई इलाकों में जश्न का माहौल हो गया। अबीर- गुलाल उड़ाकर भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया।
भारत की शानदार जीत पर प्रयागराज की सड़कों पर जश्न का माहौल दिखा। सिविल लाइन्स के सुभाष चौराहे पर लोग तिरंगा लेकर पहुंच गए और नारे लगाने लगे।
3/7 Image Source : Reporter Input
भारत की शानदार जीत पर प्रयागराज की सड़कों पर जश्न का माहौल दिखा। सिविल लाइन्स के सुभाष चौराहे पर लोग तिरंगा लेकर पहुंच गए और नारे लगाने लगे।
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में टीम इंडिया की जीत पर लोगों ने पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की। क्रिकेट प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर और तिरंगा लहराकर भारतीय टीम को बधाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर अपनी खुशी व्यक्त की।
4/7 Image Source : Reporter Input

टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा एमपी के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जुलूस निकाला गया। इस दौरान ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर पुलिस के द्वारा मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
5/7 Image Source : Reporter Input
टी 20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जीत के बाद क्रिकेट प्रेमियों के द्वारा एमपी के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में जुलूस निकाला गया। इस दौरान ब्यावरा शहर के पीपल चौराहे पर पुलिस के द्वारा मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
 भारत की जीत पर अजमेर के लोगों ने अपने हाथ में उठाकर पटाखे जलाएं। अपनी जान की परवाह किए बिना भारत की जीत पर हाथ में पटाखे रखे जमक डांस किया। एक दूसरे को बधाई भी दी।
6/7 Image Source : Reporter Input
भारत की जीत पर अजमेर के लोगों ने अपने हाथ में उठाकर पटाखे जलाएं। अपनी जान की परवाह किए बिना भारत की जीत पर हाथ में पटाखे रखे जमक डांस किया। एक दूसरे को बधाई भी दी।
 टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर संगम नगरी प्रयागराज के लोकनाथ चौराहे पर होली और दीवाली एक साथ मनाई गई। तिरंगा और भगवा ध्वज एक साथ फहराया गया। गुलाल उड़ाकर लोग नारेबाजी करते हुए भारत की जीत का जश्न मनाते हुए दिखे।
7/7 Image Source : Reporter Input

Advertisement