Published : Dec 05, 2024 11:29 pm IST, Updated : Dec 06, 2024 06:33 am IST
1/12Image Source : PTI
देवेंद्र फडणवीस 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में कई कमाल के दृश्य देखने को मिले। एक तरफ जहां यह आयोजन शाहरुख खान और सलमान खान की मुलाकात का गवाह बना वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी भी एकनाथ शिंदे के साथ अच्छे माहौल में बातचीत करते नजर आए।
2/12Image Source : PTI
सत्ता में दमदार वापसी करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार की शाम मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह में तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। BJP के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे।
3/12Image Source : PTI
शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे।
4/12Image Source : PTI
NDA शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में आए, जिनमें योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार, हिमंत विश्व शर्मा, मोहन यादव और प्रमोद सावंत शामिल थे।
5/12Image Source : PTI
समारोह में अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तथा उद्योगपति मुकेश अंबानी भी मौजूद थे।
6/12Image Source : PTI
मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान।
7/12Image Source : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में शपथ ग्रहण के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
8/12Image Source : PTI
मुंबई में कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करते हुए। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद थे।
9/12Image Source : PTI
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखते हुए नागपुर में समर्थकों ने पटाखे फोड़े।
10/12Image Source : PTI
मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि के साथ।
11/12Image Source : PTI
एनसीपी कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी प्रमुख अजित पवार के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले नागपुर में जश्न मनाते हुए।
12/12Image Source : PTI
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एकनाथ शिंदे से कुछ यूं मिले पीएम मोदी। पास में खड़े देवेंद्र फडणवीस मुस्कुरा रहे हैं।