तबाही की तस्वीरें! देखिए, शाकंभरी सिद्धपीठ में रातों-रात आई बाढ़ के बाद कैसा हो गया मंजर
तबाही की तस्वीरें! देखिए, शाकंभरी सिद्धपीठ में रातों-रात आई बाढ़ के बाद कैसा हो गया मंजर
सहारनपुर के शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में शिवालिक पहाड़ियों में भारी बारिश के बाद अचानक बाढ़ आ गई। तेज बहाव के चलते 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई वाहन, दुकानें और मशीनें बह गईं। प्रशासन ने राहत-बचाव अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
Published : May 29, 2026 12:33 pm IST, Updated : May 29, 2026 12:33 pm IST
1/7Image Source : India TV
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित Shakambhari Devi Temple परिसर में गुरुवार देर रात अचानक बाढ़ आ गई। शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद खोल में अचानक पानी का तेज बहाव उतर आया, जिससे मंदिर और आसपास का इलाका कुछ ही मिनटों में पानी से भर गया।
2/7Image Source : India TV
इस हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं तेज पानी के बहाव की चपेट में आ गई थीं। घटना के बाद उनके परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मंदिर परिसर में शोक का माहौल बना रहा।
3/7Image Source : India TV
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कई श्रद्धालु मंदिर परिसर और आसपास आराम कर रहे थे। अचानक तेज पानी और शोर सुनाई देने पर लोगों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग बच्चों और महिलाओं को लेकर ऊंचे स्थानों की ओर भागने लगे।
4/7Image Source : India TV
बाढ़ के तेज बहाव में कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कारें, बाइक और निर्माण कार्य में लगी मशीनें बह गईं। मंदिर परिसर के पास लगी प्रसाद और अन्य सामान की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा। कई दुकानों का सामान पानी में बह गया।
5/7Image Source : India TV
सुबह होने पर बाढ़ से हुई तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आईं। कई वाहन नदी किनारे कीचड़ और मलबे में दबे मिले। श्रद्धालु और स्थानीय लोग घंटों मेहनत कर अपने वाहनों को बाहर निकालते दिखाई दिए। पूरे इलाके में कीचड़ और मलबा फैला रहा।
6/7Image Source : India TV
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और हालात को काबू में करने की कोशिश की गई।
7/7Image Source : India TV
इस हादसे के बाद मंदिर क्षेत्र में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग और श्रद्धालु लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले तेज पानी को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। (रिपोर्ट: खालिद हसन)