Google Year in Search 2024: गूगल पर किन भारतीयों को सबसे ज्यादा किया गया सर्च? देखें टॉप-10 की लिस्ट
Google Year in Search 2024: गूगल पर किन भारतीयों को सबसे ज्यादा किया गया सर्च? देखें टॉप-10 की लिस्ट
Google Year in Search 2024: हर साल की तरह गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च होने वाली चीजों की लिस्ट जारी की है। आइये जानते हैं, इस साल गूगल पर किन भारतीयों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
Published : Dec 10, 2024 07:13 pm IST, Updated : Dec 10, 2024 07:13 pm IST
1/11Image Source : Pexels
Google Year in Search 2024: गूगल ने भारत में पूरे साल सर्च किए जाने वाले लोगों की लिस्ट शेयर की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप-10 लोगों की लिस्ट जारी की है। पिछले कुछ महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा विनेश फोगाट के बारे में सर्च किया है। इसके अलावा नीतीश कुमार, चिराग पासवान और पवन कल्याण सहिंत क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस की दुनिया से भी लोगों के नाम शामिल हैं।
2/11Image Source : PTI
10. लक्ष्य सेन- उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले 23 वर्षीय सेन इसी साल हुए पेरिस ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सेमीफाइनल में हार के कारण उन्हें कांस्य पदक से भी वंचित रहना पड़ा।
3/11Image Source : PTI
9. अभिषेक शर्मा- अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के दौरान काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इसी साल भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। अभिषेक शर्मा अपनी तेज बल्लेबाजी के लिए काफी ज्यादा मशहूर हुए थे। यही कारण रहा कि उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
4/11Image Source : PTI
8. राधिका मर्चेंट- अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट को कौन नहीं जानता। इसी साल मुकेश अंबानी के बेटे अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पूरी दुनिया भर में चर्चा का विषय बनी रही। इस शादी में दुनिया भर की महान हस्तियों ने शिरकत की थी। यही वजह है कि इस साल गूगल पर राधिका मर्चेंट का नाम छाया रहा।
5/11Image Source : Social Media
7. पूनम पांडेय- पूनम पांडेय ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों की वजह से कम अपने बयानों के कारण ज्यादा चर्चा में रहतीं हैं। वहीं 2024 में पूनम अपनी झूठी मौत की खबर के वजह से खूब ट्रोल हुईं। हालांकि बाद में पूनम पांडेय की मौत की खबर झूठी साबित हुई थी।
6/11Image Source : PTI
6. शशांक सिंह- इस लिस्ट में शशांक सिंह का नाम भी शामिल है, जो कि काफी हैरानी वाली बात है। शशांक सिंह ने साल 2024 में खेले गए आईपीएल के दौरान काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम को कई मुकाबलों में जीत भी दिलाई थी। वहीं उन्हें पंजाब की टीम ने रिटेन भी किया है।
7/11Image Source : PTI
5. पवन कल्याण- पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह अभिनेता भी रह चुके हैं। आंध्र प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत के बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।
8/11Image Source : PTI
4. हार्दिक पाण्ड्या- हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में ना हो ऐसा होना नामुमकिन सा है। हार्दिक पांड्या साल 2024 में काफी ज्यादा चर्चा में रहे। फिर चाहे वो क्रिकेट को लेकर हो या फिर उनके पर्सनल लाइफ को लेकर। गूगल पर फैंस ने लगातार उन्हें सर्च किया है। हार्दिक पांड्या को आईपीएल के दौरान भी काफी ज्यादा सर्च किया गया था। वहीं उसके कुछ महीनों के बाद जब उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई, तब भी फैंस ने उनके बारे में जानने के लिए गूगल पर उन्हें सर्च किया था। यह एक बड़ा कारण रहा कि वह इस लिस्ट का हिस्सा हैं।
9/11Image Source : PTI
3. चिराग पासवान- इसी साल देश में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान काफी चर्चा में रहे। चिराग पासवान को केंद्र की नई सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया। इसके बाद से उनके बारे में काफी ज्यादा सर्च किया गया। वहीं चिराग पासवान की पहचान युवा नेता के तौर पर भी है।
10/11Image Source : PTI
2. नीतीश कुमार- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस साल काफी चर्चा में रहे। लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़कर एनडीए का साथ पकड़ लिया। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इसके साथ ही नीतीश कुमार अपने बयानों के चलते भी गूगल पर सर्च किए जाते रहे हैं।
11/11Image Source : PTI
1. विनेश फोगाट- हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान विनेश फोगाट काफी चर्चा में आईं। कुश्ती में पदक जीतने वाली विनेश फोगाट को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जुलाना सीट से टिकट दिया था। इस चुनाव में विनेश फोगाट ने जीत भी दर्ज की।