गुजरात के केवडिया से लेकर अरुणाचल के तवांग तक, देखें देश में कैसे मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
गुजरात के केवडिया से लेकर अरुणाचल के तवांग तक, देखें देश में कैसे मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 149वीं जयंती पर पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कई जगहों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। वहीं गुजरात में पीएम मोदी ने एकता की शपथ दिलाई।
Published : Oct 31, 2024 02:00 pm IST, Updated : Oct 31, 2024 02:00 pm IST
1/11Image Source : pti
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की 'देश का वल्लभ' प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके साथ ही तवांग में मेजर रालेंग्नाओ बॉब खथिंग म्यूजियम ऑफ वेलोर का उद्घाटन किया।
2/11Image Source : pti
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने तवांग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 'देश का वल्लभ' प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने मेजर रालेंग्नाओ बॉब खथिंग म्यूजियम ऑफ वेलोर के उद्घाटन भी किया।
3/11Image Source : pti
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘देश का वल्लभ’ प्रतिमा और मेजर रालेंगनाओ ‘बॉब’ खाथिंग ‘वीरता संग्रहालय’ का वर्चुअल माध्यम से अनावरण किया।
4/11Image Source : pti
लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अजय माकन, दानिश अली, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और अन्य नेताओं ने नई दिल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
5/11Image Source : pti
पुडुचेरी के उपराज्यपाल के कैलाशनाथन और मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने पुडुचेरी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह के दौरान गुब्बारे छोड़े।
6/11Image Source : pti
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस परेड में भाग लिया।
7/11Image Source : pti
केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस परेड की एक झलक।
8/11Image Source : pti
केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस परेड के दौरान बीएसएफ डेयर डेविल्स ने करतब दिखाया।
9/11Image Source : pti
केवडिया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर एकता दिवस परेड के दौरान बीएसएफ डेयर डेविल्स ने अलग-अलग करतब दिखाए। इस दौरान पीएम मोदी मौजूद रहे।
10/11Image Source : pti
पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।
11/11Image Source : pti
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के केवडिया में परेड स्थल पर मौजूद सभी लोगों को एकता की शपथ दिलाई।