Published : Dec 20, 2024 10:17 am IST, Updated : Dec 20, 2024 11:12 am IST
1/9Image Source : india tv
कश्मीर घाटी में बर्फबारी ने प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ा दी है। ऐसा लग रहा है कि धरती पर स्वर्ग आ गया है। वैसे भी कश्मीर को धरती का स्वर्ग ही कहा जाता है। यहां की तस्वीरें हर किसी को मनमोहित कर देंगी।
2/9Image Source : pti
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कश्मीर के कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है। यहां पर नदी और झरनों के पानी जम गए हैं। यह तस्वीर बारामूला जिले के तंगमर्ग में जमे हुए द्रंग झरने की है। यह झरना जम गया है और इसे देखने बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं।
3/9Image Source : india tv
कश्मीर घाटी में बर्फबारी का नजारा देखने पर्यटक बड़ी संख्या में आ रहे हैं। घाटी में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है।
4/9Image Source : india tv
श्रीनगर में शुक्रवार को तापमान -6.2°C, काजीगुंड में -7.6°C, पहलगाम में -8.2°C, कुपवाड़ीम में -6.5°C, कोकेरनाग में -5.8°C तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, गुलमर्ग में -6.0°C, सोनमर्ग में -9.0°C, जोजिला में सबसे कम -24 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
5/9Image Source : india tv
इसी तरह बांदीपोरा में-7.3°C, बारामूला में -5.9°C, बडगाम में -7.6°C, गंदरबल में -6.4°C, पुलवामा में -9.5°C तापमान शुक्रवार सुबह दर्ज हुआ। घाटी के ज्यादातर इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
6/9Image Source : india tv
उधर, अंनंतनाग में -9.9°C, ख़ुदवानी में -8.5°C, कुलगाम में -6.8°C, शोपियां में -10.0°C और लारनू में -9.1°C तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान भी यहां पर मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
7/9Image Source : india tv
वहीं, जम्मू में 6.9°C, बनिहाल में-3.8°C, बोटोटे में 1.0°C, कटरा में 6.0°C तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भद्रवाह में -1.6°C, किश्तवार में 1.0°C, पैडर में तापमान -8.5°C दर्ज किया गया।
8/9Image Source : india tv
रामबन में 4.5°C, पुंछ में 1.2°C. राजौरी में 0.3°C, सांबा में 2.1°C, कठुआ में 6.6°C, रियासी में 2.4°C और उधमपुर में 1.4°C दर्ज किया गया। घाटी की अपेक्षा जम्मू रीजन में ठंड थोड़ी कम है लेकिन यहां पर भी पानी जम जा रहे हैं।
9/9Image Source : file-pti
श्रीनगर में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे तापमान के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर में -6.2 डिग्री सेल्सियस तो जोजिला में -24 डिग्री तापमान पहुंच गया है।