Published : Feb 28, 2025 08:41 am IST, Updated : Feb 28, 2025 10:16 am IST
1/14Image Source : india tv
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ कई इलाकों में बारिश भी हुई है। बर्फबारी का सिलसिला आज भी जारी है।
2/14Image Source : india tv
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। पहाड़ी इलाकों में 4 फीट तक बर्फ जम गई है।
3/14Image Source : india tv
बर्फबारी से कश्मीर घाटी की खूबसूरती में 'चार चांद' लग गए हैं। जिधर देखो उधर सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई है। बर्फबारी से घाटी की सुंदरता देखकर ऐसा लग रहा है मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया है।
4/14Image Source : india tv
श्रीनगर में भी बीती रात से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर की खूबसूरती में देखते ही बन रही है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक सब कुछ बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।
5/14Image Source : india tv
सड़कों से लेकर घरों की छतों तक पर बर्फ जमी हुई है। रोड पर भी बर्फ जम गई है। सड़कों पर दिख रहे वाहनों पर भी बर्फबारी जमी दिख रही है।
6/14Image Source : india tv
मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
7/14Image Source : india tv
साथ ही साथ सरकार कश्मीर में हुई बर्फबारी के बाद शीतकालीन अवकाश बढ़ाने के बारे में निर्णय लेने के लिए आज एक बैठक बुलाने वाली है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कश्मीर में स्कूल 2025 के 01 मार्च से फिर से खुलने वाले हैं।
8/14Image Source : india tv
कश्मीर में बर्फबारी से पेड़ पौधे भी सफेद दिखने लगे हैं। घरों पर बर्फ जमे दिख रहे हैं। सैलानी बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।
9/14Image Source : india tv
गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों के चेहरे पर खुशी है। बांदीपोरा में राजदान टॉप और गुरेज, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में साधना टॉप, हंदवाड़ा और कुपवाड़ा और शोपियां में मुगल रोड पर भी ताजा बर्फबारी हुई है।
10/14Image Source : india tv
कश्मीर में बर्फबारी ने दस्तक दे दी और बर्फबारी होते ही एक बार फिर पर्यटकों का आना शुरू हो गया। ये खूबसूरत नजारे देशभर से आने वाले पर्यटकों को धरती पर स्वर्ग का एहसास करा रहे हैं।
11/14Image Source : india tv
इंडिया टीवी से बात करते हुए पर्यटकों ने कहा कि कश्मीर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा खूबसूरत है, ये धरती पर सबसे अच्छी जगह है, हर किसी को कश्मीर घूमना चाहिए, ये सभी लोग काफी उत्साहित दिखे कि बर्फबारी ने उनका स्वागत किया और फिर इन खूबसूरत नजारों को देखकर वो ये कहने पर मजबूर हो गए कि ये तस्वीर कितनी खूबसूरत है।
12/14Image Source : india tv
मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। आज भी घाटी में ताजा बर्फबारी देखने को मिलेगी।
13/14Image Source : india tv
1 और 2 मार्च को मौसम आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होगी, जबकि 3 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी।
14/14Image Source : india tv
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कश्मीर के कुछ हिस्सों में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हुई।