Published : Nov 02, 2024 11:03 pm IST, Updated : Nov 02, 2024 11:06 pm IST
1/8Image Source : PTI
श्रीनगर के खानियार में खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। इस दौरान हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर को ढेर कर दिया।
2/8Image Source : PTI
सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खानयार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
3/8Image Source : PTI
अभियान के दौरान जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे वहां आग लग गई और आसमान में धुएं का गुबार उठता हुआ दिखा। इसी बीच फायरिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को ढेर कर दिया।
4/8Image Source : PTI
मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि उन्हें (घायलों को) सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
5/8Image Source : FILE/INDIA TV
मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी था और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उउसकी पहचान उस्मान के रूप में हुई है। वह यहां लश्कर का सबसे वरिष्ठ पाकिस्तानी कमांडर था। उस्मान घाटी में काफी समय से सक्रिय था और कई हमलों में शामिल था। उन्होंने कहा कि उसका मारा जाना जम्मू-कश्मीर में लश्कर के लिए एक "बड़ा झटका" है।
6/8Image Source : ANI
आतंकी उस्मान पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर वानी की हत्या में भी शामिल था।अक्टूबर 2023 में ईदगाह मैदान में क्रिकेट खेलते समय वानी की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अधिकारी ने कहा, “उस्मान पाकिस्तान में स्थित टीआरएफ के कमांडर सज्जाद गुल का करीबी था।
7/8Image Source : INDIA TV
सुरक्षा बलों ने खानियार एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी के पास से अत्याधुनिक हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। एनकाउंटर के दौरान इन अत्याधुनिक हथियारों से आतंकियों ने सुरक्षबलों पर जमकर गोलियां बरसाईं। लेकिन सुरक्षाबलों ने इन्हें मार गिराया।
8/8Image Source : PTI
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के शांगस-लारनू इलाके में हलकान गली के पास सुरक्षाबलों ने एक अन्य अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।