1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. शरीर पर भस्म, हाथों में त्रिशूल और शंख लिए नागा साधुओं का अमृत स्नान, बसंत पंचमी पर संगम तट की भव्य तस्वीरें

शरीर पर भस्म, हाथों में त्रिशूल और शंख लिए नागा साधुओं का अमृत स्नान, बसंत पंचमी पर संगम तट की भव्य तस्वीरें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बसंत पंचमी के अवसर पर हो रहे तीसरे अमृत स्नान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे हुए हैं। सोमवार तड़के से नागा साधुओं ने स्नान करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते संगम तट शंख और भोलेनाथ के जयजयकार से गुंजायमान हो गया।

Edited By: Dhyanendra Chauhan
Published : Feb 03, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 02:01 pm IST
महाकुंभ में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित तीसरे अमृत स्नान में नागा साधु आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने अपने विशिष्ट स्वरूप और अनुष्ठानों से श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
1/10 Image Source : PTI
महाकुंभ में सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित तीसरे अमृत स्नान में नागा साधु आकर्षण का केंद्र रहे, जिन्होंने अपने विशिष्ट स्वरूप और अनुष्ठानों से श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
अमृत स्नान के लिए अधिकांश अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने हथियार चलाने के कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार दिखे, जबकि अन्य गले में माला और त्रिशूल लटकाए नंगे पांव चलते दिखे।
2/10 Image Source : PTI

पुरुष नागा साधुओं के साथ ही महिला नागा संन्यासियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पुरुष नागाओं की तरह ही महिला नागा संन्यासी भी उसी ढंग से तप और योग में लीन रहती हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि ये गेरुआ वस्त्र धारण करती हैं।
3/10 Image Source : PTI
पुरुष नागा साधुओं के साथ ही महिला नागा संन्यासियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। पुरुष नागाओं की तरह ही महिला नागा संन्यासी भी उसी ढंग से तप और योग में लीन रहती हैं। फर्क सिर्फ इतना होता है कि ये गेरुआ वस्त्र धारण करती हैं।
महाकुंभ की तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार तड़के से शुरू हो गया, जिसमें देश दुनिया से लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं।
4/10 Image Source : X/CMOfficeUP
महाकुंभ की तीसरा अमृत स्नान बसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार तड़के से शुरू हो गया, जिसमें देश दुनिया से लाखों की संख्या में लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक 62 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगा ली है। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘संगम घाट पर नागा साधु संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। हर कोई अमृत स्नान का अलौकिक आनंद ले रहा है और चारों ओर हर हर गंगे का घोष सुनाई दे रहा है।’
5/10 Image Source : X/CMOfficeUP
अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक 62 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगा ली है। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, ‘संगम घाट पर नागा साधु संतों और आम श्रद्धालुओं के स्नान के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। हर कोई अमृत स्नान का अलौकिक आनंद ले रहा है और चारों ओर हर हर गंगे का घोष सुनाई दे रहा है।’
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आधिकारिक आवास पर प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) के साथ मिलकर तड़के साढ़े तीन बजे से ही महाकुंभ में स्नान संबंधी व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अमृत स्नान निर्विघ्न रूप से जारी है। संन्यासी अखाड़ों के साथु संतों का अमृत स्नान संपन्न होने के साथ बाकी श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।
6/10 Image Source : X/CMOfficeUP

मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़ की घटना के बाद यह अमृत स्नान हो रहा है। संगम तट पर भीड़ से बचने के लिए बहुत से लोग दारागंज में बने पक्के घाट दशाश्वमेध घाट पर स्नान के लिए जुटे हैं। यहां आए श्रद्धालुओं ने बताया कि संगम में अमृत स्नान की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।
7/10 Image Source : PTI

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को सुबह आठ बजे तक 62 लाख से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई, जबकि 13 जनवरी से अब तक करीब 35 करोड़ लोग गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं। सरकार का अनुमान है कि सोमवार को पांच करोड़ लोग स्नान करेंगे।
8/10 Image Source : PTI

महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान पर्व बसंत पंचमी पर मेला प्रशासन और पुलिस को ‘शून्य त्रुटि’ के साथ सकुशल स्नान संपन्न कराने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर स्वयं मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण व्यवस्था को देख रहे हैं।
9/10 Image Source : PTI

प्रयागराज के महाकुंभ का विंहगम दृश्य ड्रोन कैमरे से भी सामने आया है। जहां रात के समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचे हुए हैं। कुछ श्रद्धालु बसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान करने की प्रतीक्षा में भी दिखाई दिए। (भाषा के इनपुट के साथ)
10/10 Image Source : PTI

Advertisement