Mahakumbh PHOTOS: महाकुंभ का हुआ शंखनाद, सामने आईं अलौकिक तस्वीरें; आप भी देखें
Mahakumbh PHOTOS: महाकुंभ का हुआ शंखनाद, सामने आईं अलौकिक तस्वीरें; आप भी देखें
प्रयागराज में आज से महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की आगमन शुरू हो गया है। आइये तस्वीरों में देखते हैं महाकुंभ की भव्यता...
Published : Jan 13, 2025 09:26 am IST, Updated : Jan 13, 2025 09:33 am IST
1/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
प्रयागराज में आज से महाकुंभ का शंखनाद हो गया है। आज सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर पहुंच रहे हैं।
2/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
इस महाकुंभ में यहां प्रयागराज में संतों का जमावड़ा लगा हुआ है। यहां संतों ने सुबह-सुबह संगम में डुबकी लगाई।
3/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
यहां देशभर के अलग-अलग जगहों से प्रसिद्ध संत और नागा साधु पहुंचे हुए हैं। आज से महाकुंभ में स्नान शुरू हो गया है।
4/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
महाकुंभ में आज सुबह 7.30 बजे तक 35 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। वहीं श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला अभी भी जारी है।
5/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
महाकुंभ में 11 जनवरी (शनिवार) से अब तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। इस बार 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के महाकुंभ में आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
6/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
महाकुंभ में स्नान करने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु यहां आए हुए हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों से आकर श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं।
7/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
इसके अलावा यहां महिला, पुरुष, बुजर्ग, युवा और बच्चे हर वर्ग के श्रद्धालु स्नान के लिए आए हैं। तस्वीर में एक बुजुर्ग महिला को पूज-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है।
8/8Image Source : MahaKumbh_2025(x)
महाकुंभ पर लाखों के श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की चौकस कर दी गई है। यहां 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है।