Published : Apr 11, 2026 02:34 pm IST, Updated : Apr 11, 2026 02:34 pm IST
1/7Image Source : reporter
ED की दिल्ली जोनल टीम ने दिल्ली और गुरुग्राम में एक रियल स्टेट कंपनी के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जो कंपनी के डायरेक्टर्स, प्रमोटर्स और उनसे जुड़े लोगों से जुड़े बताए जा रहे है। छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं।
2/7Image Source : reporter
दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। ED ने Earth Infrastructures Ltd. (EIL) और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
3/7Image Source : reporter
ईडी की छापेमारी के दौरान करीब 6.3 करोड़ रुपये कैश, लगभग 7.5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी, साथ ही चांदी के बिस्किट और महंगी लग्जरी घड़ियां बरामद हुई हैं।
4/7Image Source : reporter
इस पूरे मामले की शुरुआत दिल्ली पुलिस की EOW द्वारा दर्ज पांच FIR से हुई थी, जिनमें कंपनी और उसके डायरेक्टर्स पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए थे..इसके अलावा Serious Fraud Investigation Office (SFIO) ने भी कंपनी के प्रमोटर्स के खिलाफ Companies Act की धारा 447 के तहत केस दर्ज किया है।
5/7Image Source : reporter
जांच में सामने आया कि Earth Group ने “Earth” ब्रांड के नाम पर दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ में कई बड़े रियल एस्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च किए और करीब 19,425 निवेशकों से लगभग 2024 करोड़ रुपये वसूले, लेकिन इसके बावजूद न तो प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए गए और न ही लोगों को पजेशन दिया गया।
6/7Image Source : reporter
ED की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि निवेशकों से जुटाई गई रकम को प्रोजेक्ट में लगाने के बजाय अलग-अलग तरीकों से डायवर्ट किया गया। इस पैसे का इस्तेमाल गुरुग्राम, दिल्ली और राजस्थान में जमीन खरीदने, शेल कंपनियों के जरिए फंड घुमाने, निजी डील करने, परिवार के सदस्यों को बिना काम के सैलरी देने और दूसरी कंपनियों को एडवांस देने में किया गया।
7/7Image Source : reporter
इस पूरे मामले में अवधेश कुमार गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता और विकास गुप्ता के नाम सामने आए हैं, जबकि Lavender Infratech, Dhurav Real Estate, Murlidhar Infracon, Banke Bihari Farming और Julian Infracon जैसी कंपनियों के जरिए भी पैसों की हेराफेरी की बात सामने आई है।