PHOTOS: चिराग की इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश, निराले अंदाज में खूब उड़ाई दावत
PHOTOS: चिराग की इफ्तार पार्टी में पहुंचे सीएम नीतीश, निराले अंदाज में खूब उड़ाई दावत
चिराग पासवान ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमें सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे। इफ्तार पार्टी में नीतीश निराले अंदाज में दिखे और दावत को एंज्वाय करते दिखे। तस्वीरों में देखें....
Published : Mar 24, 2025 11:11 pm IST, Updated : Mar 24, 2025 11:11 pm IST
1/9Image Source : IndiaTV
लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को इफ्तार पार्टी दी थी जिसमें सीएम नीतीश के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और विजय चौधरी के साथ-साथ भाजपा और जदयू के कई कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।
2/9Image Source : IndiaTV
चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी का आयोजन लोजपा (रामविलास) के कार्यालय में किया गया था। पार्टी में आए सभी नेताओं से चिराग पासवान गले मिलकर उनको दावत- ए -इफ्तार की बधाई देते नजर आये।
3/9Image Source : IndiaTV
चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश कुमार अलग ही रंग में नजर आए। वो सबसे मुस्कुरा मुस्कुराकर मिल रहे थे और तस्वीरें क्लिक करवा रहे थे।
4/9Image Source : indiaTV
इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश शामिल तो हुए लेकिन चिराग पासवान के गले नहीं मिले। ना चिराग पासवान ना किसी और नेता से नीतीश कुमार गले मिले और न ही किसी से बात की।
5/9Image Source : IndiaTV
सीएम नीतीश किसी से गले तो नहीं मिले, ना बात की लेकिन दावत खाया और खुश दिखे। सबके साथ मिल बैठकर इफ्तार किया।
6/9Image Source : indiaTV
इफ्तार पार्टी में मौजूद पत्रकार जोर-जोर से चिराग को गले लगने के लिए भी कहने लगे। सर गले लग जाईये, सर गले लग जाईये. लेकिन सबको अनसुना करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहां से निकल गये।
7/9Image Source : IndiaTV
इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें कई सियासी दिग्गजों ने शिरकत की थी।
8/9Image Source : IndiaTV
चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, वन मंत्री प्रेम कुमार, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत कई विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य पहुंचे।
9/9Image Source : IndiaTV
नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के नमस्कार का हाथ जोड़कर जवाब दिया और इफ्तार पार्टी में परोसे गए व्यंजन का लुत्फ उठाया।