1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. बारिश का जलजला: मई में जुलाई जैसे हालात, पेड़ टूटे-सड़कों में भरा पानी, देखें बेमौसम बारिश से कैसे तबाह हुई दिल्ली

बारिश का जलजला: मई में जुलाई जैसे हालात, पेड़ टूटे-सड़कों में भरा पानी, देखें बेमौसम बारिश से कैसे तबाह हुई दिल्ली

Edited By: Shakti Singh
Published : May 02, 2025 02:00 pm IST,  Updated : May 02, 2025 02:00 pm IST
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह आंधी और तूफान के साथ हुई। इसके बाद आई जोरदार बारिश ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया। कल तक गर्मी से जूझ रहे लोग सड़कों पर भरे पानी से परेशान हो गए। अंडरपास और कई अन्य इलाकों में पानी भर गया। सड़कों में पानी भरने से कई वाहन बंद पड़ गए। बेमौसम बारिश ने दिल्ली की रफ्तार धीमी कर दी। 40 फ्लाइट रद्द हो गईं। 100 से ज्यादा लेट हुईं और तीन को डायवर्ट करना पड़ा। एक मकान में पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
1/8 Image Source : pti

बारिश और तेज आंधी के बाद कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और पेड़ों के उखड़ जाने से यातायात बाधित हो गया। बारिश के कारण ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा था। इस वजह से ऑफिस जाने वाले लोग और स्कूली बच्चों सहित यात्री यहां जाम में फंस गए।
2/8 Image Source : pti

द्वारका अंडरपास, साउथ एक्सटेंशन, मेजर सोमनाथ मार्ग, रिंग रोड, मिंटो रोड, आरके पुरम, खानपुर, आईटीओ और लाजपत नगर में जलभराव की सूचना मिली, जिसके कारण यातायात में भारी रुकावट आई और लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर प्रसारित वीडियो और फोटो में जलमग्न इलाकों में वाहन घुटनों तक पानी में चलते दिखाई दे रहे हैं।
3/8 Image Source : pti

दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
4/8 Image Source : pti
दिल्ली के नजफगढ़ में एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
‘रेड अलर्ट’ का मतलब है कि सभी लोग भारी बारिश से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए उपाय करें। बेहद खराब मौसम के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है और जन-जीवन को खतरा हो सकता है।
5/8 Image Source : pti
‘रेड अलर्ट’ का मतलब है कि सभी लोग भारी बारिश से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए उपाय करें। बेहद खराब मौसम के कारण परिवहन और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है और जन-जीवन को खतरा हो सकता है।
एहतियात के तौर पर लोगों को घर के अंदर रहने, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग हटाने और जल निकायों एवं उन वस्तुओं से दूर रहने की सलाह दी है जिनसे करंट लग सकता है। बारिश के कारण उड़ानों के परिचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई है।
6/8 Image Source : pti

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष की नेता आतिशी और आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सड़कों पर पानी भरने की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। आतिशी ने धौला कुआं और आईटीओ में जलभराव के वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘क्या दिल्ली के लोगों को चार इंजन वाली भाजपा सरकार से यही उम्मीद थी?’’ यहां ‘‘चार इंजन वाली भाजपा सरकार’’ का मतलब केंद्र और दिल्ली में भाजपा की सरकारों, नगर निगम में पार्टी के शासन और स्थानीय भाजपा सांसदों से है।
7/8 Image Source : pti

आप नेता ने कहा कि आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर जलभराव सरकार की विफलता का प्रतीक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पहले भाजपा बिजली, पानी और सीवर में विफल रही। अब यह जलभराव रोकने में भी विफल हो रही है।’’ आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में ‘भाजपा की चार इंजन वाली सरकार की हकीकत’ उजागर हो गई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहली और सामान्य बारिश में ही सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। बहानेबाजी नहीं चलेगी, नारे काम नहीं आएंगे, भाजपा को काम करके परिणाम दिखाना चाहिए।’
8/8 Image Source : pti

Advertisement