PHOTOS: रामनवमी के मौके पर देश को ये खास गिफ्ट देंगे PM मोदी, देखें तस्वीरें
PHOTOS: रामनवमी के मौके पर देश को ये खास गिफ्ट देंगे PM मोदी, देखें तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। पंबन पुल को 550 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
Published : Apr 05, 2025 11:48 pm IST, Updated : Apr 05, 2025 11:48 pm IST
1/9Image Source : x.com/GMSRailway
तस्वीर में आप तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित नए पंबन ब्रिज को देख रहे हैं जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने वाले हैं। इस पुल की न सिर्फ तस्वीरें खूबसूरत आई हैं बल्कि यह बेहद खास भी है।
2/9Image Source : x.com/GMSRailway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कई अन्य परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
3/9Image Source : x.com/GMSRailway
रेल मंत्रालय ने कहा, 'पंबन पुल विरासत और नयी प्रौद्योगिकी का बेहतरीन मिश्रण है, जो शानदार दृश्य पेश करता है। इस राम नवमी पर भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्री पुल का उद्घाटन होने जा रहा है।'
4/9Image Source : x.com/GMSRailway
पंबन पुल को 550 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इस पुल का बहुत गहरा सांस्कृतिक महत्व है।
5/9Image Source : x.com/GMSRailway
खास बात ये है कि समुद्री जहाज के गुजरने पर पुल का हिस्सा ऊपर उठ जाएगा, जिसमें सिर्फ 5 मिनट लगेंगे जबकि पुराने पुल को उठाने में एक घंटा लग जाता था। ब्रिज को ऊपर उठाने में ज्यादा मैनपावर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
6/9Image Source : x.com/GMSRailway
नए पंबन पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड यानी कि RVNL के द्वारा किया गया है, जो रेलवे मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
7/9Image Source : x.com/GMSRailway
यह पुल 100 वर्षों तक 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन परिचालन के लिए सुरक्षित है। विशेषज्ञ समिति ने इस पुल के सभी पहलुओं की गहन जांच की है।
8/9Image Source : x.com/GMSRailway
RVNL के निदेशक एम. पी. सिंह ने कहा कि हालांकि यह पुल 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ियां चलाने के लिए सुरक्षित है, लेकिन रामेश्वरम छोर की ओर इसके झुकाव के कारण, गति सुरक्षित रूप से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तय की गई है।
9/9Image Source : x.com/GMSRailway
सिंह ने कहा कि एक्सपर्ट कमिटी ने पुल के डिजाइन और अन्य सभी चिंताजनक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया और पाया कि वे प्रासंगिक प्रावधानों के अनुरूप हैं। उन्होंने बताया कि IIT बॉम्बे और IIT मद्रास भी डिजाइन की पड़ताल में शामिल थे।