Published : Apr 19, 2026 08:15 pm IST, Updated : Apr 19, 2026 08:15 pm IST
1/7Image Source : Ani
चार ताबड़तोड़ रैलियों के बिजी प्रोग्राम के बीच PM Modi ने पश्चिम बंगाल के फेमस स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का मजा लिया और हल्के-फुल्के अंदाज में कार्यकर्ताओं से मिले। झारग्राम, पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम की एक छोटी सी दुकान पर रुके, जहां उन्होंने लोकल लोगों के साथ यह पारंपरिक स्नैक शेयर भी किया।
2/7Image Source : ANI
पीएम मोदी के इस सहज पल ने मौके पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और देखते ही देखते शॉप पर भीड़ जुट गई। PM मोदी, इस दौरान, अपने जाने-पहचाने अंदाज में डार्क ब्लू कलर की जैकेट, सफेद कुर्ते और BJP के कमल चुनाव चिन्ह वाले लाल गमछे में नजर आए। बड़ी संख्या में लोग, उनके आसपास, खासकर महिलाएं, उत्साहित दिखीं।
3/7Image Source : ANI
PM मोदी ने इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी शेयर किया। उसके साथ में लिखा कि बिजी रविवार के बीच झारग्राम में स्वादिष्ट झालमुड़ी का खाने का आनंद लिया। अपने मोबाइल फोन से कई लोग इस क्षण को कैद करते भी नजर आए।
4/7Image Source : Narendra Modi/X
इससे पहले, PM मोदी ने चार अलग-अलग जगहों पर ‘विजय संकल्प सभा’ में भाषण देते हुए Trinamool Congress पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि Mamata Banerjee की लीडरशिप वाली सरकार में ‘महाजंगलराज’ और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ‘गुंडों और सिंडिकेट’ को लास्ट वॉर्निंग देते हुए सरेंडर करने को कहा।
5/7Image Source : Narendra Modi/X
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने महिलाओं के रिजर्वेशन के मुद्दे पर भी TMC की आलोचना की। उन्होंने कहा कि BJP, महिलाओं को उनके हक, सुरक्षा और रोजगार के मौके दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि TMC ने पार्लियामेंट में Women Reservation की खिलाफत की। PM मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा गया और उन्हें अब इस मुद्दे पर निर्णय लेना चाहिए।
6/7Image Source : Narendra Modi/X
PM मोदी ने ये भी कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की निर्ममता को 15 साल पूरे हो चुके हैं, ये कोई छोटा वक्त नहीं होता है। 15 साल में हमारा देश 3G से 5G तक पहुंच गया। कई राज्यों में नए-नए शहर बस गए। देश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों तक मेट्रो पहुंच गई। भारत ने चंद्रमा के साउथ पोल पर तिरंगा गाड़ दिया। 15 साल में भारत विश्व का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इको-सिस्टम बना। लेकिन 15 साल में टीएमसी की निर्मम सरकार में क्या बदला।
7/7Image Source : Narendra Modi/X
प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल में बंगाल में जो बच्चा पहले सरकारी स्कूल में पढ़ता था, वो आज देश के दूसरे राज्यों में पलायन की तैयारी कर रहा है। टीएमसी की निर्मम सरकार में युवाओं की भर्ती में लूट, स्कूल में टीचरों की भर्ती में लूट, बच्चों के मिड-डे मील में लूट, मनरेगा के काम में लूट, गरीबों के घर के पैसों में लूट, गांव की सड़कों में लूट, सिर्फ और सिर्फ लूट ही लूट। TMC ने 15 साल में लूट करने में PhD कर ली है।