PM मोदी ने ऑल पार्टी डेलिगेशन से पीएम आवास पर की मुलाकात, सामने आईं तस्वीरें
PM मोदी ने ऑल पार्टी डेलिगेशन से पीएम आवास पर की मुलाकात, सामने आईं तस्वीरें
आज मंगलवार यानी 10 जून 2025 की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर उन सांसद, पूर्व सांसद और प्रतिष्ठित राजनयिक से मुलाकात की जिन्होंने विभिन्न देशों का दौरा करते हुए भारत का संदेश पहुंचाया।
Published : Jun 10, 2025 09:48 pm IST, Updated : Jun 12, 2025 09:00 pm IST
1/5Image Source : India TV
भारत की तरफ से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत ने 7 सांसदों की अगुवाई में कुछ प्रतिनिधिमंडल बनाए जिन्हें अलग-अलग देश में भारत की बात रखने के लिए भेजा गया था। जिन सात सांसदों ने डेलिगेशन का नेतृत्व किया उनमें कांग्रेस से शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, जदयू से संजय कुमार झा, बीजेपी से बैजयंत पांडा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी-एसपी से सुप्रिया सुले और शिंदे शिवसेना से श्रीकांत शिंदे शामिल थे।
2/5Image Source : India TV
जिन प्रतिनिधिमंडलों को भारत की तरफ से दूसरे देश में भेजा गया उन्हें यह टास्क दिया गया था कि वो आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का चेहरा सभी के सामने लाएं और साथ में उन देशों को यह भी स्पष्ट करें कि भारत आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करता है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारत के हितों और मूल्यों को भी अच्छे से उन देशों के सामने प्रस्तुत किया।
3/5Image Source : India TV
भारत की तरफ से भेजे गए प्रतिनिधिमंडलों ने अपना काम बहुत ही अच्छे से किया और जिन देशों का दौरा किया वहां भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्हें यह बताया कि भारत ने पाकिस्तान पर नहीं बल्कि वहां छिपे आतंकियों और उनके ठिकानों पर हमला किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिस तरह से भारत की बात रखी उसकी सराहना की गई।
4/5Image Source : India TV
विभिन्न देशों का दौरा करने के बाद भारत लौटे सभी डेलिगेशन के साथ आज मंगलवार यानी 10 जून 2025 की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने इस मुलाकात के दौरान अपना अनुभव बताया जिन्हें पीएम ने बहुत ही ध्यान से सुना।
5/5Image Source : India TV
जिन लोगों को इस मामले की जानकारी नहीं है उन्हें बता दें कि इसी साल 22 अप्रैल को पहलगाम में कुछ आतंकियों ने वहां घूमने गए निर्दोष लोगों को अपना निशाना बनाया था। इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और पाकिस्तान एवं PoK में स्थित आतंकी ठिकानों पर एक्शन किया। भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया जिसमें बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराया।