PHOTOS: पीएम मोदी ने अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, सामने आई तस्वीरें
PHOTOS: पीएम मोदी ने अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना, सामने आई तस्वीरें
पीएम मोदी रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में स्थित अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
Published : Mar 01, 2026 11:17 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 11:17 pm IST
1/7Image Source : X/Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मदुरै के पास तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर पहुंचे।
2/7Image Source : PTI
प्रधानमंत्री शाम लगभग 4:15 बजे मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर प्रशासन ने उन्हें 'पूर्ण-कुंभ' सम्मान प्रदान किया।
3/7Image Source : PTI
धोती, कुर्ता पहने और शॉल ओढ़े प्रधानमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और बाद में पूजा-अर्चना की।
4/7Image Source : X/Narendra Modi
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, "वेत्रिवेल मुरुगानुकु अरोगारा !! (एक तमिल जयघोष है, जिसका अर्थ है भगवान मुरुगन के भाले (वेत्रिवेल) की विजय हो।"
5/7Image Source : X/Narendra Modi
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, "मैंने मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम स्थित अरुलमिगु सुब्रह्मण्य स्वामी मंदिर में प्रार्थना की।"
6/7Image Source : X/Narendra Modi
पीएम मोदी ने कहा, "मैंने सभी की शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान मुरुगन हमें हमेशा शक्ति, साहस और ज्ञान से मार्गदर्शन करें।"
7/7Image Source : X/Narendra Modi
पीएम मोदी ने मदुरै में एनडीए की रैली में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह डीएमके और उसके निराशाजनक शासन के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि एनडीए तमिलनाडु में सरकार बनाएगी।