Pics: हाथ में कैमरा और नाव पर सवारी, पीएम मोदी ने खींची विद्यासागर सेतु व हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें
Pics: हाथ में कैमरा और नाव पर सवारी, पीएम मोदी ने खींची विद्यासागर सेतु व हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें
हाथ में कैमरा लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता में हुगली नदी के किनारे नाव की सवारी और वहां बिताए गए समय की तस्वीरें साझा कीं। ये तस्वीरें पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान के संपन्न होने के कुछ ही घंटों बाद साझा की गईं।
Published : Apr 24, 2026 10:31 am IST, Updated : Apr 24, 2026 10:53 am IST
1/9Image Source : X@narendramodi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी के किनारे समय बिताते हुए और नाव की सवारी करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। प्रधानमंत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उन्हें हाथ में कैमरा लिए एक लकड़ी की नाव पर बैठे देखा जा सकता है, जिसके बैकग्राउंड में विद्यासागर सेतु दिखाई दे रहा है।
2/9Image Source : X@narendramodi
प्रधानमंत्री मोदी ने नाव पर सवारी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर शेयर कीं, जिसमें उन्होंने हुगली नदी को पश्चिम बंगाल की संस्कृति से जुड़ा हुआ बताया।
3/9Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने कहा कि मां गंगा का बंगालियों के जीवन में एक विशेष स्थान है और इसका जल एक प्राचीन सभ्यता की भावना को अपने साथ समेटे हुए है।
4/9Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि सुबह कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया। यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था।
5/9Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने कहा कि हुगली के तट पर मैंने पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया।
6/9Image Source : X@narendramodi
एक और पोस्ट में PM मोदी ने इस दौरे की कुछ और तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने नदी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें मशहूर विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज को करीब से देखने का मौका मिला।
7/9Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी ने कहा कि कल शाम हावड़ा से कोलकाता तक चले लंबे रोडशो के दौरान मैं हावड़ा ब्रिज पर था। आज सुबह मैंने इसे हुगली नदी से देखा।
8/9Image Source : X@narendramodi
पीएम मोदी जब नाव में सवारी कर रहे थे तो वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन और स्वागत किया।
9/9Image Source : X@narendramodi
प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां पर मुझे नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत करने की प्रवृत्ति सचमुच सराहनीय है। मैं वहां सुबह सैर करने वालों से भी मिला।