कौन हैं वो 7 रत्न जिन्हें 'पद्म विभूषण' पुरस्कार 2025 से किया जाएगा सम्मानित? तस्वीरों में देखें पूरी डिटेल
कौन हैं वो 7 रत्न जिन्हें 'पद्म विभूषण' पुरस्कार 2025 से किया जाएगा सम्मानित? तस्वीरों में देखें पूरी डिटेल
भारत सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्कार पाने वाले नामों का ऐलान किया है। इसमें मरणोंपरांत लोक गायिका शारदा सिन्हा, रिटायर्ड जस्टिस जगदीश सिंह खेहर और लक्ष्मीनारायण सुब्रमणयम को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण दिए जाने का ऐलान किया गया है।
Published : Jan 25, 2025 11:45 pm IST, Updated : Jan 25, 2025 11:45 pm IST
1/10Image Source : File Photo
केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल सात पद्म विभूषण के नामों का ऐलान किया। सुजुकी के पूर्व प्रमुख ओसामु सुजुकी, लोक गायिका शारदा सिन्हा और प्रसिद्ध लेखक एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।
2/10Image Source : File Photo
इसके साथ ही रिटायर्ड जस्टिस जगदीश सिंह खेहर, लक्ष्मीनारायण सुब्रमणियम, कुमुदिनी रजनीकांत लखियार और दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण पुरस्कार दिए जाने का ऐलान हुआ है।
3/10Image Source : File Photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ‘पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई! भारत को उनकी असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करने और जश्न मनाने पर गर्व है। वे हमें उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने और समाज की निस्वार्थ सेवा करने का मूल्य सिखाते हैं।’
4/10Image Source : File Photo
दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण दिए जाने का ऐलान हुआ है। नागेश्वर रेड्डी को मेडिकल के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। यह तेलंगाना के रहने वाले हैं।
5/10Image Source : File Photo
रिटायर्ड जस्टिस जगदीश सिंह खेहर को पब्लिक अफेयर के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित जाएगा। ये चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
6/10Image Source : File Photo
कुमुदिनी रजनीकांत लखिया को कला के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा। यह गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं।
7/10Image Source : File Photo
लक्ष्मीनारायण सुब्रमणयम को कला के क्षेत्र में काम करने को लेकर पद्म विभूषण दिए जाने का ऐलान हुआ है। यह कर्नाटक के रहने वाले हैं।
8/10Image Source : File Photo
एमटी वासुदेवन नायर को साहित्य और एजूकेशन के क्षेत्र में काम करने को लेकर परणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित जाएगा। ये केरला के रहने वाले थे।
9/10Image Source : File Photo
ओसामु सुजुकी को व्यापार और इंडस्ट्री के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने के लिए मरणोंपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जापान के रहने वाले थे।
10/10Image Source : File Photo
शारदा सिन्हा को लोक गायिका के क्षेत्र में काम करने के लिए मरणोपरांत पद्म विभूणष से सम्मानित किए जाने का ऐलान हुआ है। ये बिहार की रहने वाली थीं।