Published : Apr 06, 2025 07:17 pm IST, Updated : Apr 06, 2025 07:17 pm IST
1/9Image Source : ShriRamTeerth
देशभर में आज रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर अयोध्या में भी रामनवमी का उत्साह देखने को मिला।
2/9Image Source : ShriRamTeerth
राम मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की हुजूम उमड़ पड़ा। नवरात्रि के 9 दिनों में यहां 24 लाख से अधिक दर्शनार्थी रामनगरी में दर्शन के लिए पहुंचे।
3/9Image Source : bjp4india/x
रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के नवनिर्मित रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान श्री राम का ‘सूर्य तिलक’ किया गया। करीब चार मिनट तक रामलला सूर्य तिलक किया गया।
4/9Image Source : ShriRamTeerth
रामनवमी के लिए अयोध्या में श्रद्धालुओं पर जल का छिड़काव किया जा रहा था। यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर सरयू जल का छिड़काव किया गया।
5/9Image Source : ShriRamTeerth
अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर श्रीराम जन्मोत्सव का लाइव प्रसारण सूचना विभाग द्वारा स्थापित फिक्स एलईडी के माध्यम से किया गया। ऐसा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्वालु श्रीराम जन्मोत्सव को कहीं से भी देख सकें।
6/9Image Source : ShriRamTeerth
रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा देखने को मिला। यहां पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम देखने को मिली। राम मंदिर में भी इस बार विशेष तैयारियां की गईं।
7/9Image Source : ShriRamTeerth
अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला का अभिषेक स्वर्ण जल से कराया गया। अभिषेक के बाद रामलला ने सोने के धागे से पिरोए पीत वस्त्र में दर्शन दिया।
8/9Image Source : ShriRamTeerth
राम मंदिर में सूर्य तिलक का कार्य पिछले साल भी किया जा चुका है। ऐसे में इस बार इसमें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। इस बार धनिया के प्रसाद के साथ-साथ फलों के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया।
9/9Image Source : PTI
रामनवमी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी। अयोध्या में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया था, जो यहां होने वाली हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे।