2024 में भारत में सबसे ज्यादा इन देशों के टूरिस्ट आए, देखें टॉप-5 लिस्ट
2024 में भारत में सबसे ज्यादा इन देशों के टूरिस्ट आए, देखें टॉप-5 लिस्ट
वर्ष 2024 में भारत में सबसे अधिक पर्यटक भेजने वाले शीर्ष पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा शामिल हैं।
Published : Dec 11, 2025 09:11 pm IST, Updated : Dec 11, 2025 09:14 pm IST
1/7Image Source : pixabay.com
नई दिल्ली: अपनी संस्कृति, स्वाद और शानदार नजारों की वजह से भारत हमेशा से ही विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगह रहा है। साल 2024 में, हमारे देश में कितने लोग घूमने आए, इसकी चौंकाने वाली लिस्ट आई है, जिसे फॉरेन टूरिस्ट अराइवल्स (FTAs) ने जारी की है।
2/7Image Source : pixabay.com
मंत्रालय के इंडिया टूरिज्म डेटा कॉम्पेंडियम 2025 के अनुसार, 2024 में भारत आने वाले कुल विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग 99.52 लाख रही। जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में भारत में सबसे अधिक पर्यटक भेजने वाले शीर्ष पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, बांग्लादेश, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा शामिल हैं।
3/7Image Source : pixabay.com
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से सबसे ज्यादा 18,04,586 पर्यटक भारत आए।
4/7Image Source : pixabay.com
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बांग्लादेश है, जहां से 17,50,165 पर्यटक भारत आए।
5/7Image Source : pixabay.com
यूनाइटेड किंगडम से 10,22,587 पर्यटक भारत आए, जो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है।
6/7Image Source : pixabay.com
ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है, जहां से 2024 में 5,18,205 टूरिस्ट भारत आए।
7/7Image Source : pixabay.com
इस लिस्ट के टॉप-5 में पांचवे स्थान पर कनाडा है, जहां से 4,76,273 टूरिस्ट भारत आए।