इन 10 देशों में सेल्फी लेना है सबसे खतरनाक, भारत किस नंबर पर? देखें पूरी लिस्ट
इन 10 देशों में सेल्फी लेना है सबसे खतरनाक, भारत किस नंबर पर? देखें पूरी लिस्ट
ऊंची जगहों, रेलवे ट्रैक और खतरनाक लोकेशनों पर सेल्फी लेना काफी खतरनाक होता है। कई बार इसके चक्कर में लोगों की जान तक चली गई है। आज हम आपको उन 10 देशों के बारे में बता रहे जहां सेल्फी लेने के चक्कर में सबसे ज्यादा लोग हताहत हुए हैं।
Published : Aug 27, 2025 07:52 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 07:52 pm IST
1/12Image Source : Pixabay Representational
सोशल मीडिया के जमाने में सेल्फी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि कई बार परफेक्ट सेल्फी के चक्कर में लोगों को अपनी जान तक से हाथ धोना पड़ा है। आज हम आपको 10 ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां सेल्फी लेने के चक्कर में सबसे ज्यादा जानें गई हैं:
2/12Image Source : Pixabay Representational
10 | 'द बार्बर लॉ फर्म' के हवाले से 'द न्यूयॉर्क पोस्ट' की एक खबर के मुताबिक, ब्राजील इस लिस्ट में 10वें स्थान पर है। दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप के इस मुल्क में सेल्फी लेने के चक्कर में 13 लोग हताहत हुए।
3/12Image Source : Pixabay Representational
09 | लिस्ट में नौवां स्थान स्पेन का है। इस यूरोपीय देश में भी सेल्फी लेने के चक्कर में 13 लोग हादसे का शिकार हुए जिनमें से ज्यादातर की मौत हो गई। पर्यटक स्थल और ऊंची जगहें यहां सेल्फी हादसों का प्रमुख कारण रहीं।
4/12Image Source : Pixabay Representational
08 | यूनाइटेड किंगडम यानी कि ब्रिटेन इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है। इस यूरोपीय देश में सेल्फी लेने के दौरान 13 लोग हादसे का शिकार हो गए जिनमें ज्यादातर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
5/12Image Source : Pixabay Representational
07 | केन्या इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। इस अफ्रीकी देश में सेल्फी लेने से जुड़े हादसों में 13 लोगों की या तो जान गई या वे घायल हुए।
6/12Image Source : Pixabay Representational
06 | लिस्ट में छठा स्थान इंडोनेशिया का है। इस दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में सेल्फी लेने के चक्कर में 14 लोग हादसे का शिकार हुए।
7/12Image Source : Pixabay Representational
05 | ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। इस देश में सेल्फी लेने के दौरान 15 हादसे हुए, जिनमें 13 लोगों की मौत हुई और 2 घायल हुए।
8/12Image Source : Pixabay Representational
04 | लिस्ट में चौथा स्थान पाकिस्तान का है। इस दक्षिण एशियाई देश में सेल्फी से जुड़े 16 हादसे हुए, जिनमें सभी 16 लोगों की मौत हो गई।
9/12Image Source : Pixabay Representational
03 | रूस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। यहां सेल्फी लेने के चक्कर में 19 हादसे हुए, जिनमें 18 लोगों की मौत हुई और 1 व्यक्ति घायल हुआ।
10/12Image Source : Pixabay Representational
02 | लिस्ट में दूसरा नंबर अमेरिका का है। इस देश में सेल्फी लेने के दौरान 45 हादसे हुए, जिनमें 37 लोगों की जान गई और 8 लोग घायल हुए।
11/12Image Source : Pixabay Representational
01 | भारत इस दुर्भाग्यपूर्ण लिस्ट में पहले स्थान पर है। इस मुल्क में सेल्फी लेने के चक्कर में 271 हताहत हुए, जिनमें 214 लोगों की मौत हुई और 57 घायल हुए।
12/12Image Source : Pixabay Representational
ये सारे आंकड़े मार्च 2014 से लेकर मई 2025 तक के हैं, यानी कि करीब 11 साल 2 महीने के बीच के। हालांकि सेल्फी लेने के चक्कर में इतनी बड़ी संख्या में मौतों का होना दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जाएगा। भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल, पुल, ऊंची इमारतें, चट्टानें और रेलवे ट्रैक जैसी जगहें सेल्फी के लिए जानलेवा साबित हुई हैं।