बिना प्लान लाहौर गए, दूसरे देश के PM ने छुए पैर; नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की 8 सबसे चर्चित तस्वीरें
बिना प्लान लाहौर गए, दूसरे देश के PM ने छुए पैर; नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की 8 सबसे चर्चित तस्वीरें
नरेंद्र मोदी ने आज सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी और आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए।
Published : Jun 10, 2026 11:26 am IST, Updated : Jun 10, 2026 11:31 am IST
1/8Image Source : facebook- narendra modi
नरेंद्र मोदी ने आज सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी और आज उनके कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो गए। आइए देखते हैं पीएम मोदी के कार्यकाल की 10 तस्वीरें, जो चर्चा में रहीं।
2/8Image Source : facebook- pmo
पीएम मोदी का लाहौर दौरा: 25 दिसंबर 2015 को काबुल से दिल्ली लौटते वक्त पीएम मोदी ने अचानक पाकिस्तान जाने का प्लान बना लिया था। उसी शाम वह लाहौर एयरपोर्ट पर उतरे, जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी नवाज शरीफ के घर भी गए थे।
3/8Image Source : pti (file)
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक- 5 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के समय उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। खराब मौसम के कारण उन्हें बठिंडा से सड़क मार्ग से हुसैनीवाला के शहीद स्मारक ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में प्रदर्शनकारियों द्वारा हाईवे जाम कर दिया गया था। इस वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर लगभग 15-20 मिनट तक फंसा रहा था।
4/8Image Source : pti (file photo)
पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने छुए पैर- पीएम मोदी जापान में जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद 21 मई 2023 को पापुआ न्यू गिनी पहुंचे थे। वहां के पीएम जेम्स मारेपे ने मोदी के पैर छूकर उनका स्वागत किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी को एयरपोर्ट पर ही गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था। इस इंडो पैसिफिक रीजन में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला दौरा था।
5/8Image Source : pti (file)
श्रीराम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा- 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ था, जिसमें पीएम मोदी ने मुख्य यजमान के रूप में अनुष्ठान कर रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि "रामलला अब टेंट में नहीं रहेंगे, बल्कि भव्य मंदिर में रहेंगे।"
6/8Image Source : pti (file)
राम मंदिर का भूमि पूजन- पीएम मोदी ने 5 अगस्त, 2020 को विधि-विधान के साथ अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की नींव रखी। उन्होंने भूमि पूजन के बाद अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया। काशी के प्रकांड विद्धानों ने भूमि पूजन का अनुष्ठान कराया। पीएम मोदी को यजमान के तौर पर संकल्प दिलाया गया।
7/8Image Source : pti (file)
संसद को लोकतंत्र का मंदिर बताकर मत्था टेका- 20 मई, 2014 को जब नरेन्द्र मोदी पहली बार संसद भवन में गए, तो उन्होंने जो किया उसे देखकर पूरा विश्व में चर्चा होने लगी। पीएम मोदी ने संसद भवन की चौखट पर श्रद्धा और सम्मान में अपना मत्था टेका।
8/8Image Source : ap (file)
बाइडेन ने PM मोदी को किया सैल्यूट- नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुनिया के 20 ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान सभी मैंग्रोव वन विजिट के लिए पहुंचे। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपना हाथ उठाकर प्रधानमंत्री मोदी को सैल्यूट किया।