PHOTOS: कुल्लू में बर्फबारी से पर्यटकों की मौज, देखें दिल खुश करने वाली तस्वीरें
PHOTOS: कुल्लू में बर्फबारी से पर्यटकों की मौज, देखें दिल खुश करने वाली तस्वीरें
Snowfall in Kullu: कुल्लू की प्राकृतिक खूबसूरती और बर्फबारी पर्यटकों को आकर्षित करती है, जहां लोग पैराग्लाइडिंग समेत कई एक्टिविटी का आनंद लेते हैं। आइए, आपको कुल्लू की कुछ दिलकश तस्वीरें दिखाते हैं।
Published : Feb 21, 2025 07:36 pm IST, Updated : Feb 21, 2025 07:36 pm IST
1/6Image Source : PTI
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को खूब लुभाती है। इसके अलावा यहां पर कई आकर्षक एक्टिविटी भी होती रहती हैं।
2/6Image Source : PTI
कुल्लू में बर्फबारी से पर्यटकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि देश के विभिन्न इलाकों से लोग कुल्लू पहुंच रहे हैं।
3/6Image Source : PTI
कुल्लू में पर्यटक बर्फबारी के बीच पैराग्लाइडिंग का भी आनंद ले सकते हैं। इस तस्वीर में एक पर्यटक हसीन वादियों में पैराग्लाइडिंग करता नजर आ रहा है।
4/6Image Source : PTI
कुल्लू के हसीन नजारों का आनंद लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग पहुंच रहे हैं, और यही वजह है कि कुछ जगहों पर काफी ज्यादा ट्रैफिक नजर आ रहा है।
5/6Image Source : PTI
कुल्लू में आम दिनों में भी नजारे कम खूबसूरत नहीं होते। जनवरी की शुरुआत में ली गई यह तस्वीर बताती है कि बर्फबारी न भी हो तो कुल्लू किसी जन्नत से कम नहीं है।
6/6Image Source : PTI
हालांकि कुल्लू में हुई बर्फबारी कुछ लोगों के लिए थोड़ी मुसीबत भी लाई है। तस्वीर में 2 बच्चियां अपने स्कूल जाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं।