अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश में आ रही है अड़चन? बेडरूम में तुरंत करें ये वास्तु बदलाव
अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश में आ रही है अड़चन? बेडरूम में तुरंत करें ये वास्तु बदलाव
अगर शादी के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है, तो वास्तु के अनुसार बेडरूम की कुछ चीजों पर ध्यान देना चाहिए। कमरे की सजावट से लेकर बेड की दिशा और रंगों तक, कुछ बदलाव रिश्तों के लिए सकारात्मक माहौल बनाने में मददगार माने जाते हैं।
Published : Sep 23, 2026 07:23 am IST, Updated : Sep 23, 2026 07:23 am IST
1/7Image Source : magnific
शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे हैं, लेकिन बार-बार कोशिश के बाद भी बात आगे नहीं बढ़ रही? अगर आप लंबे समय से सिंगल हैं, तो एक बार अपने बेडरूम पर भी नजर डाल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के अलग-अलग हिस्सों की ऊर्जा को रिश्तों और जीवन से जोड़कर देखा जाता है।
2/7Image Source : magnific
खासतौर पर बेडरूम को दांपत्य जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसे में कमरे की सजावट और कुछ चीजों की स्थिति में बदलाव करने से सकारात्मक माहौल बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं, अच्छे लाइफ पार्टनर के लिए बेडरूम में कौन से वास्तु बदलाव किए जा सकते हैं।
3/7Image Source : pexels
अगर कमरे में हर चीज सिर्फ एक की संख्या में है, जैसे एक तकिया, एक कुर्सी या एक साइड टेबल, तो इसे बदल सकते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, बेडरूम में जोड़े में रखी चीजें पार्टनरशिप की भावना को दर्शाती हैं। इसलिए बेड पर दो तकिए रखें। जगह हो तो दो कुर्सियां और बेड के दोनों तरफ एक जैसी साइड टेबल रख सकते हैं।
4/7Image Source : pexels
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में बेड की सही दिशा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अच्छे वैवाहिक रिश्ते के लिए बेड को कमरे के नॉर्थ-वेस्ट हिस्से में रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही बेड को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखने के बजाय दोनों तरफ से आने-जाने की जगह रखना बेहतर माना जाता है।
5/7Image Source : pexels
बेडरूम की दीवार पर अगर अकेले व्यक्ति की तस्वीर या ऐसी पेंटिंग लगी है, जो अकेलेपन का एहसास कराती है, तो उसकी जगह कपल या जोड़े को दर्शाने वाली तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, साउथ-वेस्ट दिशा में जोड़े वाली आर्ट लगाना रिश्तों के लिए शुभ माना जाता है। लव बर्ड्स जैसी पेयर वाली वॉल आर्ट भी लगा सकते हैं।
6/7Image Source : pexels
बेडरूम की दीवारों के लिए बहुत गहरे या बेहद ठंडे रंगों से बचने की सलाह दी जाती है। अगर कमरे में डार्क ब्लू, ग्रे या पूरी तरह सफेद रंग है, तो इसकी जगह पेस्टल पिंक, पीच, रोज गोल्ड या वॉर्म बेज जैसे सॉफ्ट शेड्स इस्तेमाल कर सकते हैं। वास्तु मान्यता में इन रंगों को रिश्तों के लिए सकारात्मक वातावरण से जोड़ा जाता है।
7/7Image Source : pexels
बेडरूम में टीवी, लैपटॉप, कई मोबाइल, टैबलेट, चार्जर और ऑफिस का सामान ज्यादा रखने से कमरे का माहौल अस्त-व्यस्त हो सकता है। वास्तु मान्यताओं में इलेक्ट्रॉनिक सामान की अधिकता को रिश्तों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए गैरजरूरी गैजेट्स हटाकर कमरा साफ-सुथरा रखें। कमरे में हल्के पिंक रंग का क्रिस्टल ट्री रखा जा सकता है।