Ardra Nakshatra Mein Surya: आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन 4 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत भाग्यशाली
Ardra Nakshatra Mein Surya: आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का गोचर, इन 4 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत भाग्यशाली
Ardra Nakshatra Mein Surya: आर्द्रा राहु का नक्षत्र है और ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में सूर्य का आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैसे ही सूर्य देव जून में इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे वैसे ही 4 राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा।
Published : May 18, 2026 12:25 pm IST, Updated : May 18, 2026 12:25 pm IST
1/5Image Source : india tv
Ardra Nakshatra Mein Surya: आर्द्रा राहु का नक्षत्र है और ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में सूर्य का आना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जैसे ही सूर्य देव जून में इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे वैसे ही 4 राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। बता दें सूर्य देव इस नक्षत्र में 22 जून को गोचर शुरू करेंगे और 6 जुलाई तक यहां विराजमान रहेंगे। जानिए इस गोचर से किन्हें जबरदस्त लाभ प्राप्त होगा।
2/5Image Source : india tv
सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश तरक्की के नए रास्ते खोलेगा। नौकरी और बिजनेस में जबरदस्त सफलता देखने को मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे।
3/5Image Source : india tv
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। अगर आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
4/5Image Source : india tv
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं।
5/5Image Source : india tv
कुंभ राशि: इस राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। धन-धान्य में वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। करियर में लाभ प्राप्त होने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।