1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. Chhath Puja Upay: संतान की दीर्घायु और सफलता के लिए छठ पर्व पर करें ये 3 उपाय

Chhath Puja Upay: संतान की दीर्घायु और सफलता के लिए छठ पर्व पर करें ये 3 उपाय

Written By: Naveen Khantwal
Published : Oct 23, 2025 01:06 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 01:06 pm IST
छठ पूजा सूर्य देव की पूजा का महापर्व है जो 2025 में 25 अक्टूबर से शुरू होगा। 4 दिवसीय यह पर्व नहाय खाय के साथ शुरू होता है सूर्य देव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ इस व्रत का समापन होता है। छठ पर्व के दौरान सूर्य देव की पूजा के साथ ही कुछ उपाय आपकी संतान के जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik

इन उपायों को करने से संतान के ऊपर से सभी बलाएं दूर होती हैं। साथ ही संतान के जीवन में संतुलन आता है और उनको करियर के साथ ही हर क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
2/5 Image Source : Freepik
इन उपायों को करने से संतान के ऊपर से सभी बलाएं दूर होती हैं। साथ ही संतान के जीवन में संतुलन आता है और उनको करियर के साथ ही हर क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
अगर आप अपनी संतान की दीर्घायु की कामना करते हैं तो छठ पर्व के दूसरे दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद आपको गुड़ और कच्चे चावल बहते जल में प्रवाहित करने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से संतान को दीर्घायु तो मिलती ही है साथ ही उनके जीवन में खुशियां भी आती हैं।
3/5 Image Source : Freepik

संतान के जीवन में सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपको छठ पर्व के दौरान खरना वाले दिन सुबह के समय पूर्व दिशा में मुंह करके कुश के आसन पर सूर्य देव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करके उनकी पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही सूर्य देव को लाल फूल और गुड़ आपको अर्पित करने चाहिए।
4/5 Image Source : Freepik

जिस स्थान पर आप छठ वाले दिन पूजा करें उसी स्थान पर आपको पूर्व दिशा की और मुंह करना चाहिए और रुद्राक्ष की माला लेकर सूर्य देव के मंत्र 'ऊँ सूर्याय नमः' का 108 बार जप करना चाहिए और सूर्य देव से संतान की सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए। यह उपाय आपकी संतान के जीवन की दुख-विपदाओं को दूर कर सकता है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement