1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. गुरु और चंद्रमा की युति से 7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी योग, 2 राशियों को मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

गुरु और चंद्रमा की युति से 7 सितंबर को बनेगा गजकेसरी योग, 2 राशियों को मिल सकते हैं मनचाहे परिणाम

चंद्रमा 7 सितंबर को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। इस गोचर के चलते कर्क राशि में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। राशिचक्र की दो राशियों को इस योग के बनने से मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

Written By: Naveen Khantwal
Published : Sep 07, 2026 06:16 am IST,  Updated : Sep 07, 2026 06:16 am IST
वैदिक ज्योतिष में गजकेसरी योग को बेहद शुभ माना जाता है। यह योग तब बनता है जब कुंडली के किसी भाव में गुरु और चंद्रमा की युति होती है। 7 सितंबर को भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क में गोचर करेंगे और गुरु के साथ कर्क राशि में चंद्रमा की युति होगी। ऐसे में कर्क में गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते किन दो राशियों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।
1/3 Image Source : Pexels

 कर्क राशि- चंद्रमा और गुरु का गजकेसरी योग आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही कुछ लोगों को सपने भी साकार हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है। आर्थिक पक्ष में भी आशातीत परिणाम इस राशि वालों को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अच्छी खबर भी मिल सकती है।
2/3 Image Source : Magnific

कन्या राशि- करियर और कारोबार के क्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के योग हैं। कुछ नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति भी मिल सकती है। लाभ भाव में गजकेसरी योग के बनने से मनचाही डील इस राशि के कारोबारियों को मिल सकती है। बैंक बैलेंस इस योग के बनने से बढ़ सकता है। इसके सात ही आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
3/3 Image Source : Magnific

Advertisement