Published : Apr 01, 2026 08:00 pm IST, Updated : Apr 01, 2026 08:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
हनुमान जी की पूजा से यूं तो हर किसी को लाभ प्राप्त होता है लेकिन राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए हनुमान जी की आराधना करना सबसे शुभ माना जाता है। इन राशियों को हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में बेहद शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/5Image Source : Freepik
मेष राशि- मंगल के स्वामित्व वाली मेष राशि के जातकों को ऊर्जावान माना जाता है लेकिन क्रोध की भी इनमें अधिकता होती है। इस राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा से जीवन में स्थिरता और धन धान्य की प्राप्ति होती है।
3/5Image Source : Freepik
कर्क राशि- चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि के जातक बहुत अधिक भावुक और ओवरथिंकिंग करने वाले माने जाते हैं। इस राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करने से मानसिक संतुलन प्राप्त होता है और एकाग्रता में वृद्धि होती है।
4/5Image Source : Freepik
धनु राशि- इस राशि के लोग वैसे तो ज्ञानी माने जाते हैं लेकिन द्विस्वभाव राशि होने के कारण कई बार गलत दिशा में ये बढ़ सकते हैं। इस राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करने से जीवन में सही राह मिलती है और आर्थिक रूप से ये सशक्त होते हैं।
5/5Image Source : Freepik
मकर राशि- शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि के जातकों को भी हनुमान जी की भक्ति करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस राशि के जातकों पर आलस्य हावी हो सकता है जिसके कारण इनके काम बिगड़ते हैं। हालांकि हनुमान जी की पूजा करने से ये सक्रिय रहते हैं और जीवन में शुभ फल प्राप्त करते हैं।