1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. घर में ज्यादा शीशे लगाना शुभ या अशुभ? पहले जान लें ये जरूरी वास्तु नियम

घर में ज्यादा शीशे लगाना शुभ या अशुभ? पहले जान लें ये जरूरी वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र में शीशे को घर की ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि सही दिशा और उचित संख्या में लगाया गया शीशा सकारात्मक माहौल बनाने में मदद कर सकता है, जबकि जरूरत से ज्यादा शीशे लगाने से बचना चाहिए।

Written By: Arti Azad
Published : Aug 12, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Aug 13, 2026 11:09 am IST
घर में शीशा एक जरूरी चीज है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे कितनी संख्या में और किस दिशा में लगाना चाहिए? वास्तु शास्त्र में शीशे को सिर्फ सजावट या चेहरा देखने की चीज नहीं माना जाता, बल्कि इसका संबंध घर की ऊर्जा से भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर में जरूरत से ज्यादा शीशे लगाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं घर में शीशा लगाने से जुड़े जरूरी नियम।
1/7 Image Source : pexels

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर में दो मुख्य शीशे पर्याप्त माने जाते हैं। इनमें एक को पूर्व दिशा और दूसरे को उत्तर दिशा में लगाया जा सकता है। उत्तर दिशा का संबंध धन और समृद्धि से माना जाता है, जबकि पूर्व दिशा को सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना गया है। हालांकि, शीशे लगाने के दौरान उनकी स्थिति और प्रतिबिंब का भी ध्यान रखना जरूरी है।
2/7 Image Source : pexels

अगर एक ही दिशा में दो शीशे लगाने की जरूरत पड़ जाए तो उन्हें आमने-सामने या बिल्कुल पास-पास लगाने से बचना चाहिए। ऐसा होने पर दोनों शीशों में एक-दूसरे का प्रतिबिंब दिखाई देता है। वास्तु मान्यता के मुताबिक इससे घर की ऊर्जा में असंतुलन पैदा हो सकता है। इसके कारण बेचैनी और मानसिक उलझन बढ़ने की बात भी कही जाती है।
3/7 Image Source : pexels

बेडरूम में शीशा लगाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कोशिश करें कि सोते समय बेड या शरीर का प्रतिबिंब शीशे में नजर न आए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो रात में शीशे को ढक सकते हैं। वास्तु के अनुसार बेड का प्रतिबिंब दिखाई देने से नींद और वैवाहिक रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
4/7 Image Source : pexels

बाथरूम में भी जरूरत से ज्यादा शीशे लगाने से बचना चाहिए। यहां एक शीशा पर्याप्त माना जाता है। साथ ही शीशे को हमेशा साफ रखना चाहिए और उसमें दरार या टूट-फूट नहीं होनी चाहिए। वास्तु में साफ और सही स्थिति वाले शीशे को ही बेहतर माना जाता है।
5/7 Image Source : pexels
बाथरूम में भी जरूरत से ज्यादा शीशे लगाने से बचना चाहिए। यहां एक शीशा पर्याप्त माना जाता है। साथ ही शीशे को हमेशा साफ रखना चाहिए और उसमें दरार या टूट-फूट नहीं होनी चाहिए। वास्तु में साफ और सही स्थिति वाले शीशे को ही बेहतर माना जाता है।
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने शीशा लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे बाहर से घर में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा वापस लौट सकती है। लेकिन आप दरवाजे की साइड वाली दीवार पर शीशा लगा सकते हैं। इसे वास्तु में शुभ माना गया है। कहते हैं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन दरवाजे के ठीक सामने शीशा लगाने से बचें।
6/7 Image Source : pexels

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
7/7 Image Source : pexels

Advertisement