काल भैरव की पूजा से कटते हैं बड़े संकट; कर्ज, एक्सीडेंट और अकाल मृत्यु से बचाते हैं कालाष्टमी के ये अचूक उपाय
काल भैरव की पूजा से कटते हैं बड़े संकट; कर्ज, एक्सीडेंट और अकाल मृत्यु से बचाते हैं कालाष्टमी के ये अचूक उपाय
Kalashtami Upay: कालाष्टमी भगवान शिव के रौद्र स्वरूप बाबा काल भैरव को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा से पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से कर्ज, दुर्घटना, अकाल मृत्यु और ग्रह दोष जैसे बड़े संकटों से राहत मिल सकती है। माघ महीने की कालाष्टमी 10 जनवरी 2026, शनिवार को पड़ रही है।
Published : Jan 10, 2026 12:05 am IST, Updated : Jan 10, 2026 12:05 am IST
1/7Image Source : canva
कालाष्टमी का दिन भगवान शिव के रौद्र स्वरूप बाबा काल भैरव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा से पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से कर्ज, दुर्घटना, अकाल मृत्यु और ग्रह दोष जैसे बड़े संकटों से राहत मिल सकती है। माघ महीने की कालाष्टमी 10 जनवरी 2026, शनिवार को पड़ रही है, जो आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद प्रभावशाली मानी जा रही है।
2/7Image Source : unspalsh
भगवान काल भैरव का प्राकट्य मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। इसी कारण हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन व्रत और पूजा करने से भय, रोग और अनहोनी से रक्षा मानी जाती है।
3/7Image Source : india tv
माघ महीने की कालाष्टमी 10 जनवरी 2026, शनिवार को है। इस दिन निशिता काल में बाबा काल भैरव की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस समय की गई पूजा जल्दी फल देती है।
4/7Image Source : india tv
अगर कर्ज, शत्रु या ग्रह दोष परेशान कर रहे हों तो कालाष्टमी का व्रत रखें और बाबा काल भैरव की षोडशोपचार पूजा करें। इससे कर्ज का बोझ हल्का होता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलती है।
5/7Image Source : freepik
कालाष्टमी के दिन बाबा काल भैरव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उड़द की दाल से बने बड़े, इमरती और मिठाइयों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।
6/7Image Source : unsplash
कालाष्टमी व्रत रखने वाले लोग दिन में न सोएं और "ॐ ऐं क्लीम् ह्रीं भम् भैरवाय मम ऋण विमोचनाय महा महाधनप्रदाय क्लीं स्वाहा" मंत्र का 11, 21 या 51 बार जाप करें। ज्यादा ग्रह दोष हों तो रोज जाप करें।
7/7Image Source : unspalsh
कालाष्टमी के दिन "ॐ श्री भैरवाय नमः" मंत्र का जाप करें। साथ ही काल भैरव चालीसा, भैरव स्तोत्र और आरती करें। इससे तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। बाबा काल भैरव का वाहन कुत्ता है। कालाष्टमी के दिन कुत्ते को भोजन और दूध पिलाएं। ब्राह्मण, संन्यासी और जरूरतमंदों को दान करें। इससे जीवन में आने वाले संकट कम होते हैं।