1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. कार्तिक पूर्णिमा पर गलती से भी न कर दें इन चीजों का दान, रूठ जाएगा भाग्य

कार्तिक पूर्णिमा पर गलती से भी न कर दें इन चीजों का दान, रूठ जाएगा भाग्य

Written By: Naveen Khantwal
Published : Nov 04, 2025 12:44 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 12:44 pm IST
कार्तिक पूर्णिमा का दिन यूं तो दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जिनका इस दिन गलती से भी दान नहीं करना चाहिए। आज इन्हीं वस्तुओं के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 को है।
1/5 Image Source : Unsplash
कार्तिक पूर्णिमा का दिन यूं तो दान के लिए बेहद शुभ माना जाता है लेकिन कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जिनका इस दिन गलती से भी दान नहीं करना चाहिए। आज इन्हीं वस्तुओं के बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025 को है।
नमक और मसाला- पूर्णिमा वाले दिन नमक या फिर कोई भी मसाला नहीं खरीदना चाहिए। नमक और मसाला खरीदने से चंद्र और शुक्र दोष आपको लग सकता है। इसकी वजह से पारिवारिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर के लोगों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।
2/5 Image Source : Unsplash
नमक और मसाला- पूर्णिमा वाले दिन नमक या फिर कोई भी मसाला नहीं खरीदना चाहिए। नमक और मसाला खरीदने से चंद्र और शुक्र दोष आपको लग सकता है। इसकी वजह से पारिवारिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है और घर के लोगों के बीच मनमुटाव बढ़ता है।
फटे-पुराने कपड़े- इस दिन फटे और पुराने कपड़ों का दान करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। इसके साथ ही काले रंग के कपड़ों का दान करने से भी इस दिन आपको बचना चाहिए।
3/5 Image Source : Unsplash
फटे-पुराने कपड़े- इस दिन फटे और पुराने कपड़ों का दान करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आप से रूठ सकती हैं। इसके साथ ही काले रंग के कपड़ों का दान करने से भी इस दिन आपको बचना चाहिए।
लोहे की वस्तुएं- कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन लोहे का दान करना भी शुभ नहीं माना जाता। लोहे का दान करने से शनि देव आप से रुष्ट हो सकते हैं और आपको आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
4/5 Image Source : Unsplash
लोहे की वस्तुएं- कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन लोहे का दान करना भी शुभ नहीं माना जाता। लोहे का दान करने से शनि देव आप से रुष्ट हो सकते हैं और आपको आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
धारदार वस्तुएं- इस दिन आपको नुकीली और धारदार वस्तुएं जैसे- चाकू, सुई, कैची आदि का दान करने से भी बचना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपके परिवार की खुशियां नष्ट हो सकती हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
5/5 Image Source : Unsplash

Advertisement