नाखूनों पर दिखने वाला आधा चांद शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
नाखूनों पर दिखने वाला आधा चांद शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
क्या आपके नाखूनों पर भी आधा सफेद चांद बना हुआ है तो बेहद भाग्यशाली हैं आप। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर सफेद चांद का होना एक राजयोग की तरह है।
Published : Mar 12, 2026 02:38 pm IST, Updated : Mar 12, 2026 02:38 pm IST
1/5Image Source : canva
क्या आपके नाखूनों पर भी आधा सफेद चांद बना हुआ है तो बेहद भाग्यशाली हैं आप। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर सफेद चांद का होना एक राजयोग की तरह है। जो दर्शाता है कि व्यक्ति का भाग्य काफी मजबूत है। किसी के सिर्फ अंगूठे पर ये निशान होता है तो किसी के सभी उंगलियों पर। अगर आपकी सभी उंगलियों के नाखूनों पर ये निशान साफ दिखाई दे रहा है तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।
2/5Image Source : canva
नाखूनों पर बना आधा सफेद चांद सौभाग्य और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में अचानक धन लाभ या करियर में बड़ी तरक्की मिलने के योग रहते हैं।
3/5Image Source : canva
जिनकी तर्जनी उंगली के नाखून पर ये निशान होता है तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है। ऐसे लोग नेतृत्व करने में अच्छे होते हैं।
4/5Image Source : canva
जिनकी बीच वाली उंगली में ये निशान होता है ऐसे लोग तकनीकी क्षेत्र में खूब सफलता पाते हैं। जिनकी अनामिका उंगली के नाखून पर ये निशान होता है वो लोग सरकारी कार्यों में सफल होते हैं और जीवन में खूब सम्मान पाते हैं।
5/5Image Source : canva
जिनकी हाथ की सबसे छोटी उंगली पर ये निशान होता है ऐसे लोग बिजनेस में खूब अच्छा करते हैं। इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)