मंगलवार को क्या-क्या नहीं करना चाहिए? जानिए कौनसे कार्य करने से जीवन पर पड़ता है नकारात्मक असर
मंगलवार को क्या-क्या नहीं करना चाहिए? जानिए कौनसे कार्य करने से जीवन पर पड़ता है नकारात्मक असर
मंगलवार के दिन इन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। वरना आपकी जीवन में कई परेशानी आ सकती है। तो यहां जानिए कि मंगलवार के दिन कौनसे काम नहीं किया जाता है।
Published : Apr 06, 2026 07:22 pm IST, Updated : Apr 06, 2026 07:22 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही लाभदायक होता है। मंगलवार के दिन बजरंगबली को उनके प्रिय भोग लड्डू, बूंदी, गुड़ चान, केला आदि चीजों को भोग जरूर लगाएं। इसके अलावा हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और तुलसी भी अर्पित करें।
2/6Image Source : PEXELS
हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन इन कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि मंगलवार को इन कामों को करने से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। तो आइए जानते हैं कि मंगलवार को कौनसे काम नहीं करने चाहिए।
3/6Image Source : PEXELS
मंगलवार के दिन किसी को भी पैसे उधार नहीं देना चाहिए। मंगलवार के दिन पैसों के लेन-देन करने से भी बचें।
4/6Image Source : PEXELS
मंगलवार के दिन तामसिक भोजन (मांस, मछली, अंडा) और नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल दोष बढ़ सकता है और मानसिक अशांति हो सकती है।
5/6Image Source : PEXELS
मंगलवार के दिन चाकू, कैंची, सुई या कोई भी नुकीली और धारदार वस्तु खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार में कलह या विवाद की स्थिति बन सकती है।
6/6Image Source : PEXELS
मंगलवार को बाल कटवाना, दाढ़ी बनाना या नाखून काटना वर्जित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे धन और आयु की हानि हो सकती है।