Palmistry: धन को संचित करने में आएंगी मुश्किलें, अगर हथेली में ऐसी हों रेखाएं
Palmistry: धन को संचित करने में आएंगी मुश्किलें, अगर हथेली में ऐसी हों रेखाएं
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मौजूद कुछ रेखाएं आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में बताती हैं। ऐसे में आज हम आपको उन चिह्नों और रेखाओं के बारे में आपको बताने वाले हैं जिनसे पता चलता है कि धन संचित करने में आपको परेशानियां आ सकती हैं।
Published : Feb 16, 2026 08:20 am IST, Updated : Feb 16, 2026 08:20 am IST
1/5Image Source : Freepik
हथेली में मौजूद कुछ रेखाएं और चिह्न आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हैं। इनके जरिए यह भी पता चलता है कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी या धन को संचित करने में आपको चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Freepik
अगर आपकी हथेली में भाग्य रेखा (Fate Line) बीच-बीच में टूटी हुई है तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपके पास धन तो होगा लेकिन उसे संचित करने में कई कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है।
3/5Image Source : Freepik
जिन लोगों की हथेली पर धब्बे बने होते हैं उनको भी जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों का संचित धन किसी न किसी गलत कार्य में व्यय हो सकता है। ऐसे लोग गलत संगति में पड़कर अपना अहित कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
हाथ में अगर सूर्य, शनि, बुध और मंगल पर्वत दबे हुए हैं यानि अच्छी स्थिति में नहीं हैं और इन पर बहुत सारी रेखाएं एक दूसरे को काट रही हैं तो ऐसी स्थिति में भी जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे लोगों को जीवन में बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और साथ ही धन को संचित भी ऐसे लोग नहीं कर पाते।
5/5Image Source : Freepik
अगर हथेली में जीवन रेखा (Life Line) गोलाई लिए हुए न हो और बीच में टूट रही हो और साथ ही गुरु व शनि पर्वत भी हथेली में कमजोर स्थिति में हों तब भी धन संचित नहीं हो पाता। इसके साथ ही जीवन रेखा पर धाग-धब्बे होना भी खराब आर्थिक स्थिति का संकेत है।