Published : Aug 21, 2026 06:18 am IST, Updated : Aug 21, 2026 06:18 am IST
1/4Image Source : India Tv
धार्मिक शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें अगर आप अपने पर्स या बटुए में रखते हैं तो शुभ फल आपको मिल सकते हैं। इन चीजों को पर्स में रखने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिल सकता है और पैसे से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जान लेत हैं इन चीजों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
पर्स में चांदी का सिक्का रखना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी तो प्रसन्न होती ही हैं साथ ही चंद्र ग्रह भी मजबूत होते हैं। चांदी का सिक्का पर्स में रखने से आर्थिक पक्ष धीरे-धीरे मजबूत होने लगता है।
3/4Image Source : Magnific
आप अपने पर्स में थोड़े से हल्दी लगे चावल भी रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार पर्स में पीले चावल रखने से आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीर सुधरने लगती है। पीले चावल को पर्स में रखने से मां लक्ष्मी के साथ ही गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद भी आपको मिलता है।
4/4Image Source : Magnific
पर्स में अगर आप दो लौंग रखते हैं तो धन आपकी ओर आकर्षित होने लगता है। इस आसान से उपाय को करने से भी आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।