चंद्रग्रहण से एक दिन पहले शुक्र और चंद्रमा के बीच बनेगा षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
चंद्रग्रहण से एक दिन पहले शुक्र और चंद्रमा के बीच बनेगा षडाष्टक योग, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
Shadashtak Yog: चंद्रग्रहण से एक दिन पहले चंद्रमा और शुक्र राशि बदलेंगे। इसके चलते शुक्र और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग बनेगा। इस योग के चलते कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Published : Mar 01, 2026 02:46 pm IST, Updated : Mar 01, 2026 02:46 pm IST
1/5Image Source : Freepik
Shadashtak Yog: साल का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने जा रहा है और इस ग्रहण से एक दिन पहले यानि 2 मार्च को चंद्रमा और शुक्र राशि बदलेंगे। शुक्र का गोचर जहां मीन राशि में होगा वहीं चंद्रमा का गोचर सूर्य की राशि सिंह में होगा। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के बीच षडाष्टक योग बनेगा।
2/5Image Source : Freepik
ज्योतिषीय दृष्टि से षडाष्टक योग शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में ग्रहण से पहले दो शुभ ग्रहों शुक्र और चंद्रमा के बीच बना यह षडाष्टक योग कुछ राशियों के जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। इन राशियों को बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
3/5Image Source : Freepik
सिंह राशि- आपके लिए षडाष्टक योग परेशानियों से भरा रह सकता है। साथ ही आपकी ही राशि में चंद्रग्रहण भी लगेगा, इसलिए मानसिक रूप से आप अशांत हो सकते हैं। बड़े फैसले लेने से आपको इस दौरान बचना चाहिए। कुछ लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। उपाय के तौर पर आपको चंद्रमा के मंत्रों का जप करना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए भी षडाष्टक योग शुभ नहीं कहा जा सकता। धन से जुड़ी परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। संचित धन को खर्च करने से बचें। विदेशी कंपनियों में काम करते हैं तो हर कार्य सतर्कता से करें, आपके काम पर सीनियर्स की नजर हो सकती है। गलत संगति से आपको बचकर रहना होगा। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
मीन राशि- आपके लिए षडाष्टक योग का बनना चिंताओं से भरा रह सकता है। आपके कुछ कार्य अटक सकते हैं। सामाजिक स्तर पर वाणी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें वरना मान हानि हो सकती है। इस राशि के जातकों को उदर और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। धन का निवेश करने से आपको बचना होगा। उपाय के तौर पर आपको 10 साल से छोटी कन्याओं को उपहार देना चाहिए।