Published : May 16, 2026 02:25 pm IST, Updated : May 16, 2026 02:25 pm IST
1/4Image Source : Magnific
शनि ग्रह 17 मई को बुध के रेवती नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। शनि का यह परिवर्तन दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर होगा। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। खासकर करियर के क्षेत्र में सभलकर इन राशियों को रहना होगा। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2/4Image Source : Magnific
मेष राशि- शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ नोकझोंक हो सकती है और इसके कारण आपका काम भी प्रभावित होगा। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आंख मूंदकर पार्टनर पर भरोसा न करें। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत आपको करनी होगी।
3/4Image Source : Magnific
सिंह राशि- आप वर्तमान में शनि की ढैय्या के चपेट में हैं। इसलिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए भी शुभ नहीं कहा जा सकता। इस नक्षत्र परिवर्तन के चलते आपको कार्यक्षेत्र में काम के बोझ से जूझना पड़ सकता है। इसके कारण आपको मानसिक तनाव बी हो सकता है। बिजनेस करने वालों को कोई भी डील सोच समझकर करनी होगी। सही रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे तभी करियर के क्षेत्र में सफल होंगे।
4/4Image Source : Magnific
धनु राशि- शनि के गोचर के बाद आपको करियर से जुड़ा कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। मेहनत के बाद भी सफलता न मिलने से आप निराश हो सकते हैं, हालांकि धैर्य बनाए रखेंगे तो सफल अवश्य होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं उन्हें शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए नहीं तो छवि खराब हो सकती है।