शनिवार के दिन इन उपायों को करने से साढ़ेसाती और शनि महादशा का बुरा असर होगा दूर, जरूर देखें आजमाकर
शनिवार के दिन इन उपायों को करने से साढ़ेसाती और शनि महादशा का बुरा असर होगा दूर, जरूर देखें आजमाकर
Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन कुछ आसान उपाय करके आप शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे असर को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Feb 20, 2026 12:36 pm IST, Updated : Feb 20, 2026 12:36 pm IST
1/5Image Source : Freepik
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि को समर्पित है। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से भी अहम माना जाता है और इस दिन पर कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या के बुरे असर को भी आप कम कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।
2/5Image Source : Canva
शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद भोजपत्र पर 'ॐ ह्वीं' लिखकर प्रतिदिन इसकी पूजा करना शुरू कर दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह उपाय करने से शनि के बुरे प्रभाव दूर होते हैं। इसके साथ ही बल, बुद्धि और विवेक की आपको प्राप्ति होती है।
3/5Image Source : Freepik
शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान आपको करना चाहिए। एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसके बाद तेल में अपनी परछाई देखकर अगर आप इसका दान करते हैं तो शनि के सभी बुरे प्रभावों से आपको मुक्ति मिलती है। ढैय्या और साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव भी ऐसा करने से दूर होता है।
4/5Image Source : Freepik
शनिवार के दिन पर आपको कपड़े, कंबल, काले तिल, लोहा आदि का दान करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। हालांकि इन चीजों को गलती से भी शनि वार के दिन खरीदना नहीं चाहिए वरना शनि रुष्ट हो सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ, महामृत्युंजय मंत्र का जप और शनि मंत्रों का जप करने से भी साढ़ेसाती, महादशा आदि का बुरा प्रभाव दूर हो जाता है।