1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. धर्म
  4. शरद पूर्णिमा के दिन अगर कर लिए ये 6 काम तो पूरे साल बनी रहेगी धन-दौलत, मां लक्ष्मी नहीं छोड़ेंगी साथ

शरद पूर्णिमा के दिन अगर कर लिए ये 6 काम तो पूरे साल बनी रहेगी धन-दौलत, मां लक्ष्मी नहीं छोड़ेंगी साथ

Published : Oct 06, 2025 07:39 am IST,  Updated : Oct 06, 2025 07:39 am IST
आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। साल में आने वाली सभी पूर्णिमाओं में से इस पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं इस पूर्णिमा के दिन क्या काम जरूर करने चाहिए।
1/7 Image Source : canva
आज यानी 6 अक्टूबर 2025 को शरद पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। साल में आने वाली सभी पूर्णिमाओं में से इस पूर्णिमा का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। चलिए जानते हैं इस पूर्णिमा के दिन क्या काम जरूर करने चाहिए।
मां लक्ष्मी की पूजा करें- शाम के समय मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करके उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें। मां को खीर का भोग लगाएं। फिर इस खीर को चांद की रोशनी के नीचे रख दें।
2/7 Image Source : canva
मां लक्ष्मी की पूजा करें- शाम के समय मां लक्ष्मी की विधि विधान पूजा करके उनकी आरती जरूर करनी चाहिए। “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जाप करें। मां को खीर का भोग लगाएं। फिर इस खीर को चांद की रोशनी के नीचे रख दें।
चांद के नीच खीर रखना- ये शरद पूर्णिमा का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। इस दिन लोग रात में खीर बनाकर उसे चांद की रोशनी के नीचे रख देते हैं। फिर इस खीर को सुबह के समय खाया जाता है। माना जाता है कि इस रात चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है और चांदनी में रखी खीर अमृतमयी बन जाती है। जिसका सेवन करने से शरीर को कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं।
3/7 Image Source : canva

व्रत और ध्यान- शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का खास महत्व माना जाता है। कहते हैं जो भी श्रद्धालु इस पूर्णिमा को व्रत रख मां लक्ष्मी का ध्यान करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।
4/7 Image Source : canva
व्रत और ध्यान- शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का खास महत्व माना जाता है। कहते हैं जो भी श्रद्धालु इस पूर्णिमा को व्रत रख मां लक्ष्मी का ध्यान करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।
चंद्र दर्शन और ध्यान- शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की चांदनी में कुछ देर के लिए जरूर बैठना चाहिए। यह दिन मन की स्थिरता और आध्यात्मिक साधना के लिए भी सर्वोत्तम होता है।
5/7 Image Source : canva
चंद्र दर्शन और ध्यान- शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा की चांदनी में कुछ देर के लिए जरूर बैठना चाहिए। यह दिन मन की स्थिरता और आध्यात्मिक साधना के लिए भी सर्वोत्तम होता है।
दान-पुण्य करें- शरद पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
6/7 Image Source : social
दान-पुण्य करें- शरद पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े या धन का दान करें। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
घर में दीपक जलाएं- शरद पूर्णिमा के दिन घर के हर कोने, मुख्य द्वार और तुलसी के पास दीपक जलाएं। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
7/7 Image Source : canva

Advertisement