कमजोर शुक्र पर्वत प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ा सकता है परेशानियां, जानें मजबूत करने के उपाय
कमजोर शुक्र पर्वत प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ा सकता है परेशानियां, जानें मजबूत करने के उपाय
हथेली में शुक्र पर्वत यदि मजबूत न हो तो व्यक्ति को प्रेम और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं।
Published : Jul 23, 2026 07:27 pm IST, Updated : Jul 23, 2026 07:27 pm IST
1/4Image Source : Magnific
शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम और रचनात्मकता का कारक माना जाता है। हथेली में अगर शुक्र पर्वत मजबूत हो तो प्रेम और वैवाहिक जीवन में व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, वहीं शुक्र पर्वत की खराब स्थिति परेशानियां प्रेम और वैवाहिक जीवन में पैदा कर सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि शुक्र पर्वत कब कमजोर माना जाता है और कमजोर शुक्र को मजबूत करने के उपाय क्या हैं।
2/4Image Source : Magnific
हथेली में शुक्र पर्वत अंगूठे के ठीक नीचे वाले भाग को कहा जाता है। अगर शुक्र पर्वत स्पष्ट है और उभरा हुआ है तो समझ लेना चाहिए कि प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम व्यक्ति को मिल सकते हैं। वहीं शुक्र पर्वत दबा हुआ है और इसपर बहुत सारी रेखाएं अगर देखाई देती हैं तो प्रेम और वैवाहिक जीवन समस्याओं से भरा रह सकता है। ऐसे में कुछ उपाय आपको जरूर करने चाहिए।
3/4Image Source : Magnific
शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और शुक्रवार के दिन मिठाई, श्रृंगार सामग्री, खीर आदि का दान करना चाहिए। इसके साथ ही शुक्र ग्रह के मंत्र 'ॐ द्राम द्विम द्रोम सह शुक्राय नमः' का शुक्रवार के दिन 108 बार जप करना चाहिए। ऐसा करने से प्रेम और वैवाहिक जीवन में चले आ रहे लड़ाई-झगड़े कम होते हैं और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
4/4Image Source : Magnific
शुक्र को मजबूत करने के लिए आपको अपने आसपास हमेशा साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए। स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए इत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन व्रत रखने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आप प्रेम संबंधो में सुखद परिणाम प्राप्त करते हैं।