Published : Dec 09, 2025 01:49 pm IST, Updated : Dec 09, 2025 01:51 pm IST
1/5Image Source : canva
क्या आपने किसी को ये कहते सुना है कि किसी व्यक्ति के सिर पर राहु चढ़ गया है। ऐसा अमूमन तब बोला है जब कोई व्यक्ति नकारात्मक काम करने लगता है। ज्योतिष की मानें तो जब राहु कुंडली में गलत जगह पर बैठकर व्यक्ति की बुद्धि को नष्ट करने लगता है तो उसे राहु का सिर पर चढ़ना कहते हैं। इस स्थिति में सोचने-समझने की शक्ति काफी कमजोर हो जाती है। चलिए जानते हैं राहु के सिर पर चढ़ने यानी कमजोर होने का कैसे पता चलता है और इस स्थिति में क्या करना चाहिए।
2/5Image Source : canva
सिर पर राहु चढ़ने के लक्षण - कमजोर राहु का पता लगाने के लिए आप अपनी कुंडली किसी ज्योतिष विशेषज्ञ को दिखा सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ विशेष लक्षणों से भी ये समझ सकते हैं कि राहु अशुभ स्थिति में है। अचानक से हर बात पर शक करना, दिमाग का अत्यधिक सक्रिय रहना, छोटी-छोटी चीजों को लेकर भी तनाव होना, अचानक गुस्सा आना, अप्रत्याशित घटनाएं, रिश्तों में खटास, कार्यों का बार-बार बिगड़ना ये कुछ सामान्य लक्षण हैं जिनसें ये पता चल जाता है कि राहु कमजोर है।
3/5Image Source : canva
क्यों माना जाता है इसे घातक? राहु सीधे तौर पर मस्तिष्क, भ्रम, निर्णय क्षमता और भावनाओं को प्रभावित करता है। ऐसे में यदि ये ग्रह अशुभ स्थिति में आ जाए तो गलत फैसले, क्रोध, भय, तनाव और धोखा मिलने की स्थितियां बढ़ जाती हैं। इस स्थिति में व्यक्ति काफी भ्रमित हो जाता है और हर चीज में गलत फैसले लेने लगता है।
4/5Image Source : canva
राहु के सिर पर चढ़ने पर काम बिगड़ने लगता है। घर में तनाव बना रहता है। धोखा मिलने की संभावना रहती है। नौकरी या बिजनेस में दिक्कतें आने लगती हैं। हर चीज से डर लगने लगता है। इसलिए इसे घातक माना जाता है।
5/5Image Source : canva
क्या करें उपाय - राहु के किसी भी मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। सात्विक भोजन करें। नारियल और काले तिल का दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शिवलिंग पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। ऐसा करने से आप राहु के बुरे प्रभावों से बच सकते हैं।