Dream Meaning: सपने में सांप का डसना शुभ या अशुभ संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र
Dream Meaning: सपने में सांप का डसना शुभ या अशुभ संकेत? जानें क्या कहता है स्वप्नशास्त्र
Written By: Naveen Khantwal
Published : Feb 22, 2026 01:35 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 01:35 pm IST
Image Source : Freepik
स्वप्नशास्त्र के सपने में सांप का दिखना या सांप के डसने के अलग-अलग अर्थ होते हैं। सांप से जुड़े कुछ सपने बेहद शुभ साबित हो सकते हैं और आपके जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं वहीं कुछ सपने नकारात्मक परिवर्तन भी आपके जीवन में ला सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं सपने में सांप के दिखने का या डसने का क्या अर्थ होता है।
Image Source : Freepik
सपने में अगर आपको सांप डसे और आपको महसूस हो कि आपकी मृत्यु हो गई है तो यह सपना शुभ माना जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार ऐसा होने पर आपकी उम्र बढ़ जाती है और जीवन में अच्छे परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं।
Image Source : Freepik
वहीं सपने में सफेद सांप का डसना भी शुभता का प्रतीक है। सफेद सांप सपने में डंसे तो समझ जाइए आपको जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आध्यात्मिक रूप से आपका उत्थान हो सकता है। आप अध्यात्म के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं।
Image Source : Freepik
वहीं अगर आपको सपने में सांप डसे लेकिन आपकी मृत्यु न हो तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ है कि अचानक से आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक रूप से आपको नुकसान हो सकता है और आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती है।
Image Source : Freepik
अगर आपको सपने में दिखे कि सांप आपका पीछा कर रहा है तो यह भी अच्छा सपना नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ है कि मुसीबतों का सामना आपको जीवन में करना पड़ सकता है। इसलिए ऐसा सपना आने के बाद आपको हर कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाना चाहिए।