सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का इन 4 राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, 8 जून से रहें सतर्क
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का इन 4 राशियों पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव, 8 जून से रहें सतर्क
Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य देव 8 जून को अपना नक्षत्र बदलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर जहां कुछ राशि वालों के लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है तो वहीं 4 राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए ये गोचर परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
Published : Jun 08, 2026 01:42 pm IST, Updated : Jun 08, 2026 01:42 pm IST
1/5Image Source : india tv
Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य देव 8 जून को अपना नक्षत्र बदलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर जहां कुछ राशि वालों के लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है तो वहीं 4 राशियां ऐसी भी हैं जिनके लिए ये गोचर परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इन राशियों को 8 जून से 22 जून तक सतर्क रहना होगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
2/5Image Source : india tv
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सतर्क रहने के संकेत दे रहा है। इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ भी नया काम सोच-समझकर ही शुरू करें। हेल्थ को लेकर सतर्क रहना होगा।
3/5Image Source : india tv
मिथुन राशि वालों के लिए भी सूर्य का नक्षत्र गोचर कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। आपको करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी में बदलाव करने से बचें। निवेश के लिए भी ये समय उचित नहीं दिखाई दे रहा है।
4/5Image Source : india tv
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर सतर्क रहने के संकेत दे रहा है। करियर में आपको नई परेशानियां आ सकती हैं। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें नहीं तो धोखा मिल सकता है। पेट से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।
5/5Image Source : india tv
मीन राशि के जातकों को भी 22 जून तक सतर्क रहना होगा। आपको करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी खास से धोखा मिल सकता है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं। ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।