घर में शमी, तुलसी का होना काफी नहीं; बुरी नजर से सुरक्षा चाहिए तो पौधों को लगाने का सही स्थान और दिशा जानें
घर में शमी, तुलसी का होना काफी नहीं; बुरी नजर से सुरक्षा चाहिए तो पौधों को लगाने का सही स्थान और दिशा जानें
हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशियां और पॉजिटिविटी बनी रहे। लेकिन कई बार हम घर में ऐसे पौधे लगा लेते हैं, जो गलत दिशा या स्थान के कारण शुभ फल देने के बजाय नकारात्मक असर डालते हैं। वास्तुके अनुसार, पौधे अगर सही जगह पर लगाए जाएं तो घर को हरियाली देने के साथ ही बुरी नजर से भी रक्षा करते हैं।
Published : Nov 03, 2025 03:59 pm IST, Updated : Nov 03, 2025 03:59 pm IST
1/6Image Source : Freepik
हर कोई चाहता है कि उसके घर में खुशियां और पॉजिटिविटी बनी रहे। लेकिन कई बार हम घर में ऐसे पौधे लगा लेते हैं, जो गलत दिशा या स्थान के कारण शुभ फल देने के बजाय नकारात्मक असर डालते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे हैं जो अगर सही जगह पर लगाए जाएं तो घर को हरियाली और ताजगी देने के साथ ही बुरी नजर से भी रक्षा करते हैं। जानिए ऐसे पौधे लगाने का सही तरीका, दिशा।
2/6Image Source : Pexels
रबर प्लांट लगाना शुभ माना गया है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर घर का माहौल शांत और सुकून भरा बनाता है। इसे घर की पूर्व दिशा में रखें, जहां अप्रत्यक्ष धूप मिले लेकिन सीधी धूप न पड़े। यह पौधा विशेष रूप से व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभकारी है, क्योंकि यह वित्तीय स्थिति को मजबूत करता है। बैठक का कमरा या बालकनी इसका उत्तम स्थान है।
3/6Image Source : Pexels
पुदीना की खुशबू मन को सुकून देती है और घर की हवा शुद्ध करती है। अगर घर में तनाव या विवाद बना रहता है, तो यह पौधा शांति लाने में मदद करता है। वास्तु के अनुसार, इसे पानी के प्रवाह वाले स्थान पर लगाना चाहिए, लेकिन दक्षिण दिशा में नहीं। यह मानसिक संतुलन बनाए रखने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है।
4/6Image Source : Freepik
शमी का पौधा धार्मिक और वास्तु दोनों दृष्टि से शुभ माना जाता है। इसे उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लगाना सर्वोत्तम होता है। यह पौधा शनिदेव के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है और घर में बरकत बढ़ाता है। जो लोग बार-बार जीवन में रुकावटें झेलते हैं, उनके लिए शमी का पौधा बहुत लाभकारी माना जाता है।
5/6Image Source : Facebook
सफेद अपराजिता के फूलों की बेल सुंदरता बढ़ाने के साथ ही घर में समृद्धि और शुभता लाते हैं। इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह पौधा बुरी नजर से बचाता है और पूजा-पाठ में विशेष महत्व रखता है। नीली अपराजिता शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए उपयोगी होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर हमेशा खुशहाल, सुरक्षित और ऊर्जावान रहे, तो इस पौधों को सही दिशा और स्थान पर लगाएं।
6/6Image Source : Freepik
तुलसी को हिंदू धर्म में देवी के समान माना गया है। इसे घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल के पास लगाना चाहिए। तुलसी न केवल घर को पॉजिटिविटी से भर देती है बल्कि नकारात्मक शक्तियों से भी रक्षा करती है।
यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।